back to top

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त या कल की आवश्यकता नहीं है फिर भी यदि शुभ चौघड़िया एवं शुभ मुहूर्त में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत किया जाए तो उसका परिणाम अक्षय प्राप्त होता है साथ ही साथ दान पुण्य का भी इस दिन विशेष महत्व माना जाता है । श्री हरि विष्णु के मानव अवतार भगवान परशुराम की जयंती प्रदोष काल में तृतीया तिथि 19 अप्रैल दिन रविवार को मिलने के कारण 19 अप्रैल दिन रविवार को ही मनाई जाएगी। जबकि उदयकालिक तृतीया तिथि 20 अप्रैल दिन सोमवार को होगा। क्योंकि तृतीया तिथि का आरंभ 19 अप्रैल दिन रविवार को दिन में 1:01 बजे से आरंभ होगा, जो 20 अप्रैल दिन सोमवार को दिन में 10:40 बजे तक व्याप्त रहेगा। ऐसी स्थिति में प्रदोष कालीन तृतीया तिथि 19 अप्रैल को एवं उदय कालिक तृतीया तिथि 20 अप्रैल को होगा ।

अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से योग
19 अप्रैल को कृतिका नक्षत्र दिन में 9:11 बजे से आरंभ होगा, जो 20 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 7:36 बजे तक व्याप्त रहेगा। उसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। 19 अप्रैल को आयुष्मान योग रात में 10:42 बजे तक व्याप्त रहेगा। उसके बाद सौभाग्य योग आरंभ हो जाएगा। जो 20 अप्रैल को रात में 7:38 बजे तक व्याप्त रहेगा। इस प्रकार इस वर्ष तृतीया तिथि में आयुष्मान एवं सौभाग्य योग व्याप्त रहेगा। जो शुभ फल प्रदायक होगा।

चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में दैत्यगुरु शुक्र के साथ मालव्य नामक पंचमहापुरुष राजयोग का निर्माण करते हुए गोचरीय संचरण करेगा । साथ ही कर्म फल प्रदायक ग्रह शनि मीन राशि में रहेगे। इस दिन ग्रहो की स्थिति अत्यंत ही शुभकारक एवं प्रभावकारी बन रही है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो मालव्य नामक पंच महापुरुष योग का निर्माण हो रहा है। सूर्य अपने उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृष में होंगे। देवगुरु बृहस्पति अपने उच्चाभिलाषीसे स्थिति में विद्यमान रहकर इस दिन के शुभता में वृद्धि करेंगे। 19 अप्रैल को प्रदोष व्यापिनी तृतीया तिथि में त्रिपुष्कर योग प्राप्त रहेगा। जबकि 20 अप्रैल को सुबह 7:36 बजे के बाद सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि योग व्याप्त रहेगा। इसके साथ ही शनि देव पूर्व दिशा में उदित भी हो जाएंगे।

अबूझ मुहूर्त में मनेगी अक्षय तृतीया

अक्षय तृतीया हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। अक्षय तृतीया को किए जाने वाले शुभ काम की अक्षय फल प्राप्ति होती है। इस दिन दान करना, सोना और वाहन खरीदना अच्छा होता है, क्योंकि इस दिन अबूझ मुहूर्त रहता है। इस दिन किसी नए काम की शुरूआत, विवाह, मुंडन आदि कर सकते हैं। यह तिथि बहुत फलदायी मानी जाती है।स्वास्तिक ज्योतिषक केंद्र के ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि काशी पंचांग अनुसार तृतीया तिथि 19 अप्रैल दिन रविवार को दिन में 1:01 बजे शुरू हो जाएगी। इसके बाद 20 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 10:39 बजे तृतीया तिथि समाप्त हो जाएगी। उदयातिथि अनुसार अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को है।ज्योतिषाचार्य पं. रवि प्रकाश मिश्र ने बताया कि अक्षय तृतीया रविवार को चूंकि दोपहर मध्याह्वव्यापिनी और प्रदोष व्यापिनी 19 अप्रैल में ही मिलेगी। इसलिए अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रविवार को मनाना श्रेष्ठ रहेगा। अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि द्रिक पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 19 अप्रैल दिन रविवार की सुबह 10:49 बजे शुरू होगी, जो कि अगले दिन सोमवार की सुबह 7:27 बजे तक तृतीया तिथि समाप्त हो जाएगी। इस दिन विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार आदि सभी कार्य किये जा सकते है। अक्षय तृतीया में तीर्थो में स्नान, जप, तप, हवन आदि शुभ कार्यों का अनंत फल मिलता है। इस दिन किया गया दान अक्षय यानि की जिसका क्षय न हो माना जाता है।

अक्षय तृतीया पर सज गया लखनऊ का सर्राफा बाजार
लखनऊ। अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल को है। सर्राफा बाजार डिजाइनर ज्वेलरी के साथ तैयार हैं। पड़ रहे अद्भुत संयोगों को देखते हुए बाजारों में जबरदस्त रौनक है। हल्की ज्वेलरी की डिमांड खूब है। कह सकते हैं कि इस बार अक्षय तृतीया पर हल्की ज्वेलरी भारी आभूषणों पर काफी भारी पड़ रही है। कारोबारियों ने सोने के सिक्कों का स्टाक जमा किया है। एक ग्राम से लेकर दस और सौ ग्राम तक के गोल्ड क्वाइन दुकानों पर स्टाक में हैं। सहालग के कारण गिन्नी की खरीदारी ज्यादा होने की संभावना देख दुकानदारों ने भारी मात्रा में स्वर्ण गिन्नी जमा की हैं। कारोबारियों की मानें तो करीब तीस करोड़ रुपये का आंकड़ा व्यवसाय पार करेगा।

टेंपिल ज्वेलरी की मांग:
चौक के कारोबारी ने बताया कि इस ज्वेलरी में बनीं कलाकृतियों की ओर ग्राहक ज्यादा ध्यान दे रहा है। इनमें भगवान के उकेरे हुए चित्रों के साथ-साथ विभिन्न तरह की सिंबोलिक तस्वीर वाली चेन और ज्वेलरी लोगों की पसंदीदा चीजों में से एक है। पचास हजार से लेकर ढाई लाख तक के आइटम हैं।

हल्की ज्वेलरी से सजे बाजार:
कुंदन की किशनगढ़ वाली ज्वलेरी सेट 18 से लेकर 22 कैरेट स्वर्ण में उपलब्ध हैं। सेट देखने में जरूर भारी लगते हैं पर धारण करने पर अनुमानित वजन से हल्के नजर आते हैं।

नगदार पेंडेंट सेट और नगदार अगूंठियां:
पर्व पर होने वाली खरीदारी में डिजाइनर नगदार अगूंठियां और महिलाओं के लिए पेंडेंट सेट का भी जोरदार कलेक्शन बाजार में है।
देखने में लगते हैं डायमंड के, पर हैं सोने के: चौक बाजार में एक बड़ी कंपनी के नेकलेस सेट और जंजीर देखने में हीरे के हार जैसा लुक देती हैं। लेकिन वास्तव में वह प्योर गोल्ड पर हैं। तीस से लेकर अस्सी हजार तक के यह सेट सहालग में भी खूब बिक रहे हैं।

सोने चांदी के सिक्कों का स्टाक:
अक्षय तृतीया पर्व पर सोने के सिक्के और गिन्नी की डिमांड होती है। इसे देखते हुए सोने के सिक्के और गिन्नी का शहर के सभी दुकानदारों द्वारा विशेष तौर पर किया गया है। उम्मीद से ज्यादा सिक्के बाजार में आ गए हैं। कल शुभ घड़ी की खरीद में इनकी जोरदार बिक्री होने के आसार है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो साल के कोविड काल के बाद अक्षय तृतीया पड़ी है। इस बार मात्र एक दिन में ब्रांडेड और नान ब्रांडेड आइटम का कारोबार तीस करोड़ के पार होने के आसार हैं। वहीं हल्के टाप्स, कड़े और जंजीर भी मांग के अनुरूप बाजारों आ गई हैं। इस साल की बिक्री का आंकड़ा 30 करोड़ पार करने की उम्मीद है।

कहीं मेकिंग चार्जेस की छूट तो कहीं मिलेगा सोने का सिक्का:
अक्षय तृतीया का त्योहार 19 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है यही वजह है कि अक्षय तृतीया पर सोने की डिमांड तो बढ़ती ही है, ज्वेलर्स भी अपने ग्राहकों को कई आॅफर भी देते हैं। इस अक्षय तृतीया भी बड़े ज्वेलर्स के साथ लोकल दुकानदार भी डिस्काउंट आॅफर दे रहे हैं। कोई सोने की खरीद पर सोने का सिक्का दे रहा है तो कोई मेकिंग चार्जेस में 50 फीसदी की छूट देकर ग्राहकों को लुभाने की कर रहा है कोशिशें। फन रिपब्लिक मॉल के पास मौजूद एचएसजे ज्वेलर्स अक्षय तृतीया पर कई आकर्षक आॅफर लेकर आया है। एचएसजे के मैनेजर धीरज ढल ने बताया कि यहां 22 कैरेट गोल्ड लखनऊ शहर में सबसे कम रेंज पर अवेलेबल है। इसके अलावा भी हम कई आॅफर लेकर आए हैं, जैसे 30 हजार रुपये की हर शॉपिंग पर कस्टमर को 1 सोने का सिक्का मिलेगा। यह सिक्का 150 मिग्रा का है। वहीं, डायमंड पर भी 20 फीसदी की छूट मिल रही है इसके अलावा डायमंड की शॉपिंग पर भी 250 मिली ग्राम का सोने का सिक्का दिया जा रहा है। हम लोग मेकिंग चार्जेस पर 20 पर्सेंट डिस्काउंट भी दे रहे हैं।

डायमंड की वैल्यू हमेशा बनी रहती है:
गोल्ड का रेट अभी बढ़ा हुआ जरूर है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कुछ समय में इसके रेट गिरेंगे। 5.6 हजार की गिरावट का अंदाजा लगाया जा रहा है, ऐसे में जो लोग ज्वेलरी में इंवेस्ट करना चाहते हैं वे डायमंड पर इंवेस्ट करें। डायमंड में गोल्ड का कंटेंट कम होता है और डायमंड की वैल्यू हमेशा बनी रहती है। जब भी गोल्ड का रेट बढ़ा हुआ हो तो डायमंड में इंवेस्ट करना समझदारी है। बद्री प्रसाद ओंकार नाथ ज्वेलर्स के वैभव केसरवानी ने बताय कि हमारे देश में ज्वेलरी पर इंवेस्टमेंट लोग आमतौर पर अपने बच्चों के लिए करते हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह सोने का भाव बढ़ रहा है उसके चलते यह आगे चलकर एक बढिय़ा इंवेस्टमेंट विकल्प साबित हो सकता है। ऐसे में सोने पर इंवेस्टमेंट बेहतर है। ज्वेलरी के अलावा बार या कॉइन खरीदना भी अच्छा विकल्प हो सकता है।

मेकिंग चार्जेस पर 50 पर्सेंट तक की छूट:
बद्री प्रसाद ओंकार नाथ ज्वेलर्स का कहना है कि अक्षय तृतीया पर पूरा सरार्फा बाजार अलग-अलग आॅफरों से सजा होता है। हम लोगों ने भी कस्टमर के लिए विशेष आॅफर की योजना बनाई है। हम गोल्ड व सिल्वर ज्वेलरी पर 50 पर्सेंट मेकिंग चार्जेस का डिस्काउंट दे रहे हैं। 100 पर्सेंट लेबर चार्जेस पर डायमंड ज्वेलरी पर डिस्काउंट है, वहीं गोल्ड व सिल्वर पर 50 पर्सेंट लेबर चार्जेस पर डिस्काउंट दे रहे हैं। इसके अलावा जो भी कस्टमर हमारे यहां पहली बार शॉपिंग करने आएगा उसको अपनी स्कीम में इनरोल करके अलग-अलग आॅफर देने की भी तैयारी है। इसके तहत कस्टमर को एक हफ्ते के सबसे कम चार्जेस पर गोल्ड की ज्वेलरी प्रोवाइड की जाएगी। अमीनाबाद स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स अक्षय तृतीया तक डायमंड ज्वेलरी पर कोई मेकिंग चार्ज नहीं ले रहा है साथ ही 20 पर्सेंट तक डिस्काउंट भी मिलेगा। इसके अलावा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 50 फीसदी की छूट भी मिल रही है।

RELATED ARTICLES

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

बुद्ध पूर्णिमा 1 को, शहर में होंगे विविध आयोजन

भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती हैलखनऊ। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह 1 मई को मनाई...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...

मगन मिश्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से...