back to top

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि चार दिन पहले ही उसे उत्तराखंड के रुड़की में उसके कथित प्रेमी के कब्जे से बरामद किया गया था।पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी करीब एक महीने पहले सिखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अपने माता-पिता के घर से राजू नामक युवक के साथ कथित तौर पर चली गई थी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने राजू के खिलाफ नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया था।जांच के दौरान पुलिस ने चार दिन पहले किशोरी को रुड़की में राजू के कब्जे से बरामद किया था। राजू को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, किशोरी ने अपने माता-पिता के पास लौटने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उसे उसके मामा के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि रविवार को किशोरी जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव में अपने मामा के घर की छत पर फंदे से लटकी मिली। किशोरी की मौत से जुड़ी परिस्थितियों और इसके कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...