back to top

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक छह विकेट पर 419 रन बनाए।भारत ने सुबह पांच विकेट पर 300 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई तथा पहले सत्र में 119 रन जोड़े। इस बीच भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट खेल रहे सारांश जैन (06) का विकेट गंवाया।लंच के समय पंत 63 और जुरेल 59 रन पर खेल रहे थे। यह दोनों अभी तक सातवें विकेट के लिए 112 रन जोड़ चुके हैं।श्रीलंका को दूसरे दिन सुबह तुरंत ही सफलता मिली जब असिथा फर्नांडो ने जैन को दूसरी स्लिप में कैच आउट कराया।

पंत रविवार को मैच के पहले दिन लाहिरु कुमारा की गेंद से हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने तीन रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। उन्होंने दो घंटे से भी अधिक समय तक क्रीज पर बिताकर चोट को लेकर चिताओं को दूर कर दिया।पंत की पारी देखकर लग सकता है कि उनके लिए यह आसान रहा होगा लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं था। तेज गेंदबाज फर्नांडो और कुमारा ने बाउंसरों की बौछार से उनके शरीर को निशाना बनाया। पंत ने इसका बखूबी सामना किया।

इस बीच बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कुमारा की गेंद को फाइन लेग के ऊपर से छक्का मारा। गॉल में पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 66 रन बनाने वाले पंत ने ऑफ स्पिनर केशारा नुवांता की गेंद पर पुल शॉट से चौका लगाकर 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर छक्का लगाया। जुरेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जयसूर्या की गेंद पर चौका लगाकर इस श्रृंखला में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया।

RELATED ARTICLES

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...