back to top

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) में शामिल होने का फैसला किया है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे देवन ने हाल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पद से इस्तीफा देने और पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी।देवन ने संवाददाताओं से कहा कि टीवीके के प्रतिनिधियों ने दो दिन पहले उनसे मुलाकात की थी और उन्हें पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया था।

उन्होंने कहा, इसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुई और मैंने निमंत्रण स्वीकार करने का फैसला किया। दस सितंबर को तमिलनाडु में टीवीके नेताओं के साथ बैठक होगी, जिसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।देवन ने कहा कि उन्हें टीवीके के प्रदेश अध्यक्ष पद की पेशकश की गई है और आगामी बैठकों के दौरान इस संबंध में चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि छात्र जीवन के दौरान वह कांग्रेस और उसके छात्र संगठन केरल स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) में सक्रिय रूप से शामिल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके, जिसके बाद उन्होंने 2004 में अपनी पार्टी बनाने का फैसला किया।

देवन ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा केरल में मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था में कोई बदलाव लाने में विफल रही है।उन्होंने कहा, यहां मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को बदलने के मामले में वे पूरी तरह विफल हैं। लोग बदलाव चाहते हैं। देवन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत केरल पीपुल्स पार्टी का गठन करके की थी, जिसका 2020 में नाम बदलकर नव केरल पीपुल्स पार्टी कर दिया गया।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद 2021 में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया था और इसके बाद उन्हें पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। हाल में भाजपा छोड़ने के बाद देवन ने कहा था कि उन्हें पार्टी के भीतर काम करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही थी।

RELATED ARTICLES

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में...