back to top

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 251 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है। मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उनका कथित सरगना फरार हो गया।

एएनटीएफ आगरा के पुलिस उपाधीक्षक उमेश पवार ने सोमवार को बताया कि रविवार को खुफिया सूचना मिली थी कि एक ट्रक में उड़ीसा से जैविक खाद के नीचे छिपाकर बड़ी मात्रा में गांजा अलीगढ़ ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ और फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि ग्वालियर राजमार्ग से आ रहे ट्रक को आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान जैविक खाद के कट्टों के नीचे छिपाकर रखा गया 251 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, गांजे की खेप को मथुरा और अलीगढ़ में पहुंचाया जाना था।

पुलिस ने ट्रक की आगे टोह लेते चल रही एक कार में सवार तीन लोगों तथा ट्रक के चालक और क्लीनर समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उनका कथित सरगना मुकुल मोटरसाइकिल से ट्रक के पीछे चल रहा था और पुलिस की कार्रवाई देखकर फरार हो गया।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में उड़ीसा के मलकानगिरि जिले के रहने वाले ट्रक चालक जयंती और क्लीनर विद्युत तथा अलीगढ़ निवासी हरविंदर, अभिजीत और ललित शामिल हैं। कथित सरगना मुकुल की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...

केरलम : BJP छोड़ चुके अभिनेता देवन टीवीके में शामिल होंगे

तिरुवनंतपुरम।हाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) छोड़ने वाले अभिनेता एस देवन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के...