back to top

अमरावती के जिला अस्पताल में दर्दनाक हादसा: वेंटिलेटर फटा, 3 मासूमों की जान गई

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में लगी इस आग में धुएं के कारण दम घुटने से तीन नवजात शिशुओं की मौत हो गई, जबकि छह अन्य बच्चों का इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे NICU में लगे एक वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट के तुरंत बाद कक्ष में आग फैल गई और देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरे वार्ड में भर गया। आग लगने के समय संबंधित कक्ष में 12 नवजात शिशु भर्ती थे।

घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन घने धुएं के चलते तीन नवजातों को बचाया नहीं जा सका।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, गंभीर हालत वाले छह नवजातों को बेहतर उपचार के लिए अमरावती के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

अमरावती जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर नवजातों के लिए तीन NICU वार्ड हैं, जिनकी कुल क्षमता 39 बेड की है। आग इनमें से एक कक्ष में लगी थी।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण वेंटिलेटर में विस्फोट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

घटना के बाद पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

RELATED ARTICLES

‘आरक्षण का विरोध करने वालों पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा’: रामदास आठवले

मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मांग की है कि जो लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं या इसे खत्म करने की मांग...

चंदा चोरी की खबर देने वाले पत्रकार के खिलाफ रोडरेज का मामला, उच्चतम न्यायालय का रुख किया

नयी दिल्ली।अयोध्या के राम मंदिर में चंदे के प्रबंधन में अनियमितताओं को उजागर करने वाले एक पत्रकार ने गाजियाबाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कथित...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार, तीन मुफ्त सिलेंडर की घोषणा की

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा की जिसके...

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स 77744 पर खुला, रुपये में भी 7 पैसे की तेजी

मुंबई । सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी बैंक तथा इन्फोसिस जैसी कंपनियों के शेयर में लिवाली से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...