back to top

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
लखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु शनिवार को भाषण एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 12:00 बजे भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 07 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों द्वारा महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत की परिकल्पना एवं मेरे प्रिय कलाकार विषयों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए गए। प्रतियोगिता में आँचल वर्मा सेमेस्टर-4, गायन) ने प्रथम स्थान, तृषा मिश्रा सेमेस्टर-2, कथक ने द्वितीय स्थान तथा नैतिक सिंह राजपूत ( सेमेस्टर-4, गायन) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपनी सशक्त अभिव्यक्ति के माध्यम से सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया।
इसके उपरांत हमारा लखनऊ एवं आनंद मठ विषयों पर कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सुषमा नेगी ( सेमेस्टर-4, गायन) ने प्रथम स्थान, पार्थ मिश्र ( सेमेस्टर-2, गायन) ने द्वितीय स्थान तथा प्रिया रावत (इढअ सेमेस्टर-4, कथक) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रप्रेम एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता विकसित करते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।
विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय द्वारा विविध सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं सामाजिक मूल्यों के संवर्धन का सतत प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

मगन मिश्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से...

आकांक्षा थिएटर के 49 वर्ष पूरे होने पर होगा तीन नाटकों का मंचन

तीन दिवसीय नाट्य समारोह 25 मई से लखनऊ। नगर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्टस् लखनऊ ने अपनी स्थापना 15 अप्रैल 1977 से 15...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात कीलखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है।...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

मगन मिश्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से...