back to top

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को प्रमोट करने शहर पहुंचे कलाकार

कलाकारों ने अपने किरदार को लेकर बात की
लखनऊ। आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के प्रमोशन का रंग अब पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में फिल्म के लीड एक्टर्स अविनाश तिवारी और मेधा शंकर, निर्देशक प्रशांत झा और निर्माता विनोद बच्चन के साथ लखन के शहर लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने फिल्म का जोरदार प्रमोशन किया।
लखनऊ पहुंचने पर टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए फिल्म के बवाल फैमिली एंटरटेनर अंदाज, रोमांस और कॉमेडी के दिलचस्प मिश्रण और कहानी के ट्विस्ट्स के बारे में खुलकर बात की। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर ने अपने-अपने किरदारों पर भी रोशनी डाली और बताया कि कैसे उनकी आॅन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस फिल्म की जान बनने वाली है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आयोजित सेशन में टीम ने कई दिलचस्प खुलासे किए। शूटिंग के दौरान हुए मजेदार किस्सों से लेकर फिल्म की कहानी के पीछे की सोच तक, हर सवाल का उन्होंने खुलकर जवाब दिया। कलाकारों की सहजता और उत्साह ने वहां मौजूद लोगों के बीच फिल्म को लेकर और ज्यादा उत्सुकता पैदा कर दी।
फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत है। इसमें लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव, गोपी भल्ला, नयानी दीक्षित, विश्वनाथ चटर्जी और रोहित चौधरी जैसे कलाकार शामिल हैं, जो फिल्म की कहानी में गहराई और मनोरंजन का तड़का लगाने वाले हैं।
यह फिल्म उन निमार्ताओं की पेशकश है जिन्होंने पहले तनु वेड्स मनु, शादी में जरूर आना जैसी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में गिन्नी वेड्स सनी 2 से भी दर्शकों को एक एंटरटेनिंग और दिल से जुड़ी कहानी की उम्मीद है, जिसमें परिवार, प्यार और रिश्तों की जटिलताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया जाएगा। इस फिल्म को विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी और निर्देशन प्रशांत झा ने किया है। अब सभी की नजरें 24 अप्रैल 2026 पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लखनऊ में मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद साफ है कि गिन्नी वेड्स सनी 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

मैं बस अपने काम पर फोकस करती हूं : निखिता गांधी

जब तक मैं अपनी सोच को एक्सीक्यूट नहीं कर लेता, तब तक संतुष्टि नहीं मिलतीलखनऊ। म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग और मजबूत पहचान बना...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। शनिवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु अंगद देव जी महाराज के प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इसी क्रम में गुरुद्वारा...

शास्त्रीय संगीत के विविध रूपों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में चार दिवसीय गायन कार्यशाला का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की पावन स्मृति में स्थापित पीठ के...

गायन प्रतियोगिता में आंचल वर्मा को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे में भाषण, गायन एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शों के अनुपालन में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा महिला...

मगन मिश्र के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से...