श्री राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ। श्री गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर, गुलजार नगर ऐशबाग, लखनऊ में 13 से 19 अप्रैल तक श्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत 18 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ गायक मगन मिश्र ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने गणेश वंदना और राम-कृष्ण भजनों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। सप्ताह भर चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।





