देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…
5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गया
दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का समापन
लखनऊ । कला, संस्कृति और सिनेमा के संगम शहर लखनऊ में गुरुवार 16 अप्रैल को एक भव्य फिल्मी शाम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत ‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ के दौरान ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व सिनेमा जगत की 210 फिल्मो से जुड़ी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
यह प्रतिष्ठित आयोजन दो मुख्य चरणों में संपन्न हुआ। फिल्म स्क्रीनिंग के अंतर्गत विदेशी फिल्मों में अमेरिका की अंग्रेजी भाषा की फिल्मे द हूडट्रॉफी बिनो स्टोरी, एक्सट्रीम बिलियर्ड्स और द जाइंट गूफबॉल स्केच शामिल हैं। वहीं इटली में इतालवी भाषा की फिल्में पैरिसन, माय हनीसकल बीकीपर और ओपल को चुना गया है। स्पेन की स्पेनिश भाषा में ममेर्लादा और लिमिटेस शामिल हैं, जबकि साउथ कोरिया की कोरियन भाषा से रिफ्लेक्शन फिल्म को जगह मिली है। इसके अलावा ईरान में अंग्रेजी और पर्शियन भाषा की फिल्में आउट आॅफ साइट एंड आउट आॅफ माइंड और एक्सट्रीम बिलियर्ड्स सहित 22 फिल्मों को इस सूची में शामिल किया गया ।
अवार्ड सेरेमनी के अंतर्गत शाम को तक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। इस साल जूरी द्वारा चुनी गई 210 फिल्मों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया इस दौरान निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह व अन्य को ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’ प्रदान किया गया।
आयोजक अयूब खान ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से लखनऊ में फिल्म पर्यटन और स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलेगा। 5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गया। इस दौरान अभिनेता व पद्मश्री सम्मानित अनिल रस्तोगी,वीरेंद्र सिंह वत्स, एन के खान, असर खान, उमेर खान, सैकत दास, आरिफ शाहडोली आदि की मैजदगी रही।





