back to top

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती है
लखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और जिंदगी में आने वाली बाधाएं कम होती हैं। साथ ही इस दिन किया गया दान और पूजा कभी खाली नहीं जाती है। सच्चे मन से अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती है बल्कि पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म हो जाती हैं। 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें

मेष राशि
मेष राशि वालों को अक्षय तृतीया वाले दिन सूर्यदेव को जल जरूर चढ़ाना चाहिए। किसी जरूरतमंद को इस मसूर की दाल दान करना शुभ होगा। इस उपाय से पैसों से जुड़ी परेशानियां कम हो जाएंगी और हर काम सफल होता जाएगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन घड़ा दान करना चाहिे। इसके अलावा जरूरतमंदों को सफेद रंग की चीजें दान करना भी शुभ होगा। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को अक्षय तृतीया की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मूंग दाल दान करनी चाहिए। इसी के साथ गाय को हरी सब्जी भी खिलाएं। इससे काम में आने वाली सारी बाधाएं खत्म हो जाएंगी।

कर्क राशि
अक्षय तृतीया के पावन मौके पर कर्क राशि वालों को सफेद रंग की चीजों का दान जरूर करना चाहिए। जो लोग ओवरथिंकिंग से परेशान हैं उनके लिए ये उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन जल में हल्दी मिलाकर इसी से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए। इसके अलावा इस राशि के जातक गुड़ का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि इस दान से जिंदगी में लोगों का मान-सम्मान मिलता है और नए मौके अपने आप पास आते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि वाले अक्षय तृतीया के दिन अगर हरे रंग की चीजों का दान करेंगे तो अच्छा होगा। इसके अलावा इसी रंग के फल और फूल मां लक्ष्मी की पूजा में शामिल करें। इस दिन छोटी लड़की को मिठाई खिलाएं।

तुला राशि
अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर तुला राशि वाले अगर सफेद रंग की चीजों का दान करेंगे तो अच्छा होगा। तुला वालों को सफेद कपड़े, मिठाई या चावल दान करना अच्छा माना जाता है। इससे घर में शांति बनी रहती है और रिश्तों में मधुरता आती है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अक्षय तृतीया की पूजा के वक्त मां लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें। उपाय के तौर पर आप केसर का तिलक लगा लेंगे तो लाभ मिलेगा।

धनु राशि
धनु राशि वालों इस साल अक्षय तृतीया के मौके पर आसपास के किसी भी मंदिर में जाकर पूजा-पाठ वाली किताबों का दान करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भाग्य चमकने लगता है और जिंदगी में नए मौके मिलते हैं।

मकर राशि
मकर राशि राशिचक्र की दसवीं राशि है। इस राशि के लोग 2026 में अक्षय तृतीया का मौके पर लोगों को खाने-पीने की चीजों का दान करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली के साथ-साथ बरकत आएगी। साथ ही ऐसा करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी खत्म होंगी।

कुंभ राशि
राशिचक्र की ग्यारवीं राशि को इस साल अक्षय तृतीया पर सत्तू या फिर घड़ा दान करना चाहिए। ये लोग अगर कहीं ऐसी जगह प्याऊ लगवा दें जहां लोगों को जरूरत हो तो ये काफी पुण्य का काम माना जाएगा। आप ऐसी और भी कई चीजें दान कर सकते हैं जिससे गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत मिल जाए।

मीन राशि
राशिच्रक की आखिरी राशि मीन है। इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया वाले दिन पीले फूल का दान करना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग के कपड़ों का दान भी शुभ माना जाएगा। मान्यचा है कि इससे जिंदगी में धन-धान्य बढ़ता है।

RELATED ARTICLES

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

प्राण प्रतिष्ठा के पहले निकली कलश यात्रा

श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर में माँ दुर्गा, पंचमुखी हनुमान, शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजनलखनऊ। आज सपना कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित पार्क श्री निम्बेश्वर...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित कियालखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन...

प्राण प्रतिष्ठा के पहले निकली कलश यात्रा

श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर में माँ दुर्गा, पंचमुखी हनुमान, शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजनलखनऊ। आज सपना कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित पार्क श्री निम्बेश्वर...