back to top

उत्साह फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को कराया भोजन, सेवा से खिले चेहरे

बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया
लखनऊ। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम के. के. मिश्रा, शशि मिश्रा एवं उनके परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अमेरिका से भारत प्रवास पर आये प्रियंक मिश्रा ने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को भोजन कराने की इच्छा व्यक्त की और पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया। भोजन प्राप्त कर सभी के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।
उत्साह फाउंडेशन के संस्थापक जीतेश श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था इस प्रकार के जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

RELATED ARTICLES

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

वैशाख अमावस्या आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैंलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई...

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें दान, होगा शुभ

अगर इस दिन दान किया जाए तो घर में ना सिर्फ सुख-शांति आती हैलखनऊ। हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बहुत शुभ और...

निर्देशक राहुल रावेल व विद्या विन्दु सिंह को मिला ‘बॉलीवुड पर्सनालिटी अवार्ड’

देशी विदेशी फिल्मे देख रोमांचित हुए दर्शक…5 देशो की 3792 फिल्मों को इस फेस्टिवल के लिये रजिस्टर किया गयादो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...

शास्त्रीय संगीत की बारीकियों से रूबरू हुए छात्र

भातखण्डे में पद्मभूषण पंडित साजन मिश्रा के निर्देशन में गायन की चार दिवसीय कार्यशाला लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में डिप्लोमा की परीक्षाएं शुरू

दिनांक 18 अप्रैल 2026 तक संचालित रहेंगी परिक्षाएंलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में गायन, वादन एवं नृत्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की...

प्राण प्रतिष्ठा के पहले निकली कलश यात्रा

श्री निम्बेश्वर महादेव मंदिर में माँ दुर्गा, पंचमुखी हनुमान, शिव परिवार की प्राणप्रतिष्ठा का आयोजनलखनऊ। आज सपना कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित पार्क श्री निम्बेश्वर...