back to top

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ
वरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटन
दर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग की गई, उत्साहित दिखे निमार्ता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में कला और सिनेमा के महाकुंभ ‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ‘ का आगाज बुधवार 15 अप्रैल को सुबह धूमधाम से हुआ। इस प्रतिष्ठित समारोह का उद्घाटन वरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और फेस्टिवल के संस्थापक व आयोजक आयूब खान ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
उद्घाटन समारोह की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात, भारतीय सिनेमा की सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले जी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
फेस्टिवल के पहले दिन ज्यूरी द्वारा चयनित कुल 12 फिल्मों की विशेष स्क्रीनिंग की गई, जो देर रात तक चली। प्रदर्शित प्रमुख फिल्मों में जसवंत सिंह झज्ज द्वारा निर्मित और अमरदीप सिंह गिल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पाणी द वॉटर’, श्रीमती आशा सकलानी द्वारा निर्मित व देबू रावत द्वारा निर्देशित फिल्म ‘निखान्या जोग’, ओमकार राउत द्वारा निर्मित और जतिंदर सैराज निर्देशित ‘मिशन परफॉरमेंस’, आतिश कुमार राउत की फिल्म ‘आरव’ (निर्देशिका सुश्री सबिता), तथा चरणपाल सिंह की ‘लॉर्ड्स सिग्नल’ शामिल रहीं।
इस अवसर पर फिल्म जगत के नामचीन कलाकार, निमार्ता, निर्देशक और तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने दर्शकों के साथ सिनेमाई बारीकियों पर चर्चा की। आयोजन के संस्थापक आयूब खान ने बताया कि यह फेस्टिवल विश्व सिनेमा और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करने का एक निरंतर प्रयास है। उन्होंने बताया कि अब यह फेस्टिवल प्रति वर्ष आयोजित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...