back to top

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म ‘निकाह’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज ‘कपिल शर्मा शो’ की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं। हालांकि, इसी शोहरत ने उनके एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा दिया है। एक इंटरव्यू में अर्चना ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि कपिल के शो की व्यस्तता के कारण उन्होंने इतने प्रोजेक्ट्स को मना किया कि अब मेकर्स ने उन्हें काम आॅफर करना ही बंद कर दिया है।

स्कॉटलैंड में 25 दिन की शूटिंग छोड़नी पड़ी शोशा को दिए इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि कुछ साल पहले उन्हें एक फिल्म के लिए स्कॉटलैंड में 25 दिनों के शूट का आॅफर मिला था। उस वक्त ‘द कपिल शर्मा शो’ टीवी पर आता था और साल में करीब 100 एपिसोड शूट होते थे। शो की टाइट डेट्स के कारण उनके पास किसी और फिल्म के लिए समय नहीं बचता था।

अर्चना ने कहा, मैंने इतनी बार फिल्मों को मना किया कि फिल्ममेकर्स ने मुझे एक्टिंग के लिए बुलाना ही छोड़ दिया। मेकर्स को लगता है मैं सिर्फ हंसती हूं एक्ट्रेस को इस बात का भी दुख है कि इंडस्ट्री अब उन्हें केवल एक जज के तौर पर देखती है। उन्होंने कहा, मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही हूं कि मैं एक एक्टर हूं। उन्हें अब भी लगता है कि मैं कोई ऐसी इंसान हूं जो बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती है। इसी छवि की वजह से उन्हें अब संजीदा या अलग तरह के रोल आॅफर नहीं हो रहे हैं और उन्हें अब भी अपनी एक्टिंग स्किल साबित करनी पड़ रही है।

42 साल का करियर और 100 से ज्यादा फिल्में अर्चना पूरन सिंह के करियर की शुरूआत 1982 में महज 20 साल की उम्र में फिल्म ‘निकाह’ से हुई थी। 1987 में वह नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्म ‘जलवा’ में लीड रोल में नजर आईं। 90 के दशक में उन्होंने कई आइटम नंबर किए और फिर ‘कुछ कुछ होता है’, ‘इंसान’, ‘दे दना दन’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में अपनी कॉमेडी से पहचान बनाई।

ओटीटी से जगी करियर की नई उम्मीद अर्चना अब राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि अब कपिल का शो नेटफ्लिक्स पर सीजन के आधार पर शूट होता है, इसलिए उनके पास अब दूसरे प्रोजेक्ट्स के लिए वक्त है। राजकुमार राव के साथ यह उनका दूसरा काम है। इससे पहले वे ‘विकी विद्या का वो वाला वीडियो’ में साथ दिखे थे। आगे वे वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में केके मेनन के साथ नजर आएंगी।

RELATED ARTICLES

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...