back to top

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस 2008 की चैंपियन टीम ने अपने अभियान की शुरूआत लगातार चार जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद पिछले दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने उसे 57 रन से करारी शिकस्त दी।

इस मैच में तेज गेंदबाजों के सामने उसका शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया और उसने नौ रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पिछले मैच में राजस्थान अच्छी स्थिति में था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया। केकेआर के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख पलट दिया।राजस्थान रॉयल्स के लिए उसकी फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है।

पिछले मैच में रिंकू सिंह जब आठ रन पर खेल रहे थे तब नांद्रे बर्गर ने उनका कैच छोड़ दिया, जो टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रिंकू ने अनुकूल रॉय के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में मैच केकेआर के पक्ष में कर दिया।राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी में निरंतरता का अभाव है।

सनराइजर्स के खिलाफ उसका शीर्ष क्रम नहीं चल पाया जबकि केकेआर के खिलाफ मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल से मिली अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सके। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े थे। पिछले दो मैच में हार के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम एलएसजी के सामने मजबूत नजर आती है।

एलएसजी लगातार तीन हार के बाद नौवें स्थान पर है। सूर्यवंशी और जायसवाल ने इस सत्र में राजस्थान रॉयल्स को अच्छी शुरूआत दी है और अगर एलएसजी को मुकाबले में बने रहना है तो उसके गेंदबाजों को इन दोनों पर अंकुश लगाना होगा और शुरूआत में विकेट हासिल करने होंगे।लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों के हाल के प्रदर्शन को देखते हुए यह आसान नहीं होगा क्योंकि पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उसके गेंदबाज नहीं चल पाए थे।

प्रियांश आर्य और कूपर कॉनॉली की शानदार पारियों से पंजाब किंग्स ने सात विकेट पर 254 रन बनाकर एलएसजी को 54 रन से हराया था।इस मैच में तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को छोड़कर एलएसजी का कोई भी अन्य गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। प्रिंस ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए थे जबकि तेज गेंदबाज आवेश खान और मोहम्मद शमी अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं रख पाए थे। मणिकरण सिद्धार्थ भी काफी महंगे साबित हुए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलएसजी उसके मध्य क्रम के बल्लेबाजों रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और डोनोवन फरेरा को निशाना बनाने की कोशिश करेगा क्योंकि ये बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में नहीं हैं।एलएसजी के लिए उसकी बल्लेबाजी भी चिंता का विषय है जिसके कारण वह अभी तक अपनी सर्वश्रेष्ठ अंतिम एकादश तय नहीं कर पाया है।

पिछले मैच में आयुष बडोनी को मिचेल मार्श के साथ पारी की शुरूआत करने के लिए भेजने का फैसला कारगर साबित नहीं हुआ।मार्श अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं वहीं कप्तान ज्षभ पंत भी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। निकोलस पूरन की खराब फॉर्म ने एलएसजी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।एलएसजी को अगर अपनी संभावना बनाए रखनी तो उसके बल्लेबाजों और गेंदबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।


टीम इस प्रकार हैं

लखनऊ सुपर जायंट्स: ज्षभ पंत (कप्तान), एडेन मार्क्रम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जÞके, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नोर्किया, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान।


राजस्थान रॉयल्स:
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रवींद्र जड़ेजा, एडम मिल्ने, ब्रिजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।’


मैच शुरू होने का समय: शाम 7.30 बजे।

RELATED ARTICLES

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...