back to top

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। सिंह के परिजनों ने यह जानकारी दी। उनके निधन पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोकाकुल परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदना जताई है। सिंह के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम प्रयागराज के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक के रामनगर गांव के मूल निवासी सिंह काफी दिनों से अस्वस्थ थे परिजनों ने बताया कि अंतिम समय मे वह गांव मे ही रह रहे थे। उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व उनकी तबीयत अधिक खराब हुई जिसके कारण उन्हें प्रयागराज के जार्ज टाउन के नंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार अपराह्न उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका शव रामनगर गांव लाया गया है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सिंह ने 70 के दशक में राजनीति की शुरूआत की और वह पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में लोगों के बीच लोकप्रिय रहे। बाद में संजय गांधी से प्रेरित होकर वह कांग्रेस में शामिल हुए। बाद में 1977 में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने। सिंह 1982 में विधान परिषद के सदस्य चुने गए।

तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीपति मिश्र के मंत्रिमंडल में पहली बार सहकारिता मंत्री बने। बाद की कांग्रेस सरकारों में भी वह मंत्री रहे। इसके बाद 1989 में जौनपुर के रारी सीट से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। कांग्रेस ने 1998 में जौनपुर सदर से उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी बनाया पर वह हार गए। जुलाई 2002 में कांग्रेस ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया जिसमें 30 मई 2003 तक पद पर रहे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर एक शोक संदेश में कहा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह मुन्ना जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राहुल ने कहा, उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा और कांग्रेस पार्टी के मूल्यों के प्रति समर्पित किया। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...