back to top

जैन मंदिरों में श्रद्धा पूर्वक मना ‘अक्षय तृतीया’ महापर्व

​प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के ‘इक्षु रस’ (गन्ने के रस) के प्रथम आहार की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन

​लखनऊ। राजधानी लखनऊ के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में रविवार को अक्षय तृतीया का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर जैन समाज द्वारा भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस पर गन्ने के रस (इक्षु रस) का वितरण किया गया। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के तत्वावधान में भव्य आयोजन डालीगंज जैन मंदिर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त पुलिस आयुक्त (आईपीएस) अपर्णा कुमार उपस्थित रहीं। उन्होंने भगवान ऋषभदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया, जिसके पश्चात आम जनमानस को गन्ने के रस का वितरण शुरू हुआ। बिब्बो जैन ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
​संयोजक एवं प्रमुख उपस्थिति: कार्यक्रम का कुशल संयोजन परिषद के अध्यक्ष आदीश कुमार जैन, महामंत्री रीतेश जैन (पुस्तक वाटिका), कार्याध्यक्ष वीर कुमार जैन, मंत्री वीर कुमार जैन, राजू जैन और मीडिया प्रभारी पारस जैन एडवोकेट द्वारा किया गया। वितरण में चारू जैन, अनंतमती बाई, रूबी जैन, स्मृति जैन, सीमा जैन, शैली जैन, रेशू जैन और मीनू जैन सहित सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं।

गोमती नगर जैन मंदिर:
अभिषेक, पूजन और शांतिधारा से महका प्रांगण
लखनऊ। गोमती नगर स्थित जैन मंदिर में पर्व की शुरूआत भगवान ऋषभदेव के भव्य अभिषेक और विशेष शांतिधारा से हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजन कर विश्व शांति की कामना की।
​मुख्य शांतिधारा: शांतिधारा का सौभाग्य पी.सी. जैन एवं डॉ. सारांश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। मंदिर के मंत्री आलोक जैन ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज ही के दिन प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव ने 13 महीने की कठिन तपस्या के बाद राजा श्रेयांश के यहाँ गन्ने के रस का आहार ग्रहण किया था। इसी पावन तिथि से युग में ‘दान परंपरा’ (तीर्थ) का आरंभ हुआ। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में आहार दान, औषधि दान, अभय दान और ज्ञान दान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस अवसर पर डॉ. सारांश एवं डॉ. तनुप्रिया जैन परिवार द्वारा श्रद्धालुओं को इक्षु रस वितरित किया गया। कार्यक्रम में संदीप जैन, रचित, अमित, विनय कपूर, जय कुमार, प्रकाश चंद, राकेश और दीपक सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

अक्षय तृतीया पर चमका बाजार, राजधानी में बिका 27 करोड़ का सोना

लखनऊ। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है, लेकिन इस बार सोने के बढ़े दामों ने सरार्फा बाजार में रौनक...

हवन-पूजन और भंडारे के साथ मना भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

भगवान परशुराम जी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गयालखनऊ। रविवार को अक्षय पुण्य की प्राप्ति की कामना को लेकर भगवान परशुराम के पूजन के...

भजन कीर्तन सुन संगत हुई निहाल, भक्तों ने चखा लंगर

खालसा सजना दिवस के दो दिवसीय दीवान का भव्य समापन लखनऊ। गुरुद्वारा सदर, लखनऊ में खालसा सजना दिवस के पावन अवसर पर आयोजित दो दिवसीय...

‘वो अफसाना’ में होगी साहिर-अमृता की अनकही दास्तां

एमबी क्लब ग्राउंड पर पहली मई की शाम को होगा मंचन लखनऊ। सबसे दिलचस्प और अनूठी साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कथा पर...

अक्षय तृतीया आज, तीन शुभ योग में होगी मां लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

सुख-समृद्धि का प्रतीक परशुराम जयंती आज

लखनऊ। परशुराम जयंती भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम को समर्पित माना जाता है। इस दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान...