दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा
लखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और फैंस को चौंका देते हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपना नया भोजपुरी गाना ‘राजा पैदन ना चले’ रिलीज किया है और ये देखते ही देखते वायरल भी हो गया। इस गाने में सतीश राय ने डेब्यू किया है, जो एक फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं और अक्सर बिहार पर बेस्ड मजेदार कंटेंट बनाते रहते हैं। उनके साथ एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव भी हैं।
मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना’राजा पैदन ना चले’ बस दो दिन पहले रिलीज हुआ है और इस पर अभी ही आठ लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं। गाना शेयर करते हुए लिखा गया, ‘प्रस्तुत है मनोज तिवारी का नया धमाकेदार भोजपुरी गाना । इस गाने में उनकी दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। मस्ती, एंटरटेनमेंट और देसी स्वैग से भरपूर यह नया भोजपुरी गाना आपके दिल को जरूर छू जाएगा। अभी सुनें और इस जबरदस्त ट्रैक का आनंद लें!’ मनोज तिवारी के फैंस ने कमेंट में उन्हें भरकर प्यार भेजा है। एक ने लिखा- शेर बूढ़ा हो सकता है, मगर शिकार करना कभी नहीं भूलता मनोज तिवारी वही शेर हैं भोजपुरी गायकी के। मनोज तिवारी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की सराहना करते हुए कहा कि यह देश से संबंधित सामान्य ज्ञान का स्रोत है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि ‘मन की बात’ पूरे देश से संबंधित सामान्य ज्ञान का स्रोत है… मैं नए लोगों के साथ इन सत्रों में शामिल होने की कोशिश करता हूं… हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं कि हर कोई इन सत्रों में शामिल हो, क्योंकि जानकारी सीधे प्रधानमंत्री से आती है और सभी प्रकार की गलत सूचनाओं को दूर करती है।’गाने के सिंगर, गीतकार और संगीतकार मनोज तिवारी हैं। जबकि म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद हैं। इसे संदीप साजन ने लिखा है और सतीश राय और माही श्रीवास्तव ने एक्ट किया है। कलाकारों की भी खूब तारीफ हुई है।





