back to top

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल

लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार को डालीगंज स्थित लल्लूमल घाट पर आयोजित लोक संस्कृति शोध संस्थान की लोक चौपाल में वक्ताओं ने सूरदास के जीवन और रचनाकर्म पर प्रकाश डालते हुए उन्हें लोक मन का अद्भुत चितेरा बताया। अध्यक्षता चौपाल चौधरी विमल पन्त ने की।
शुभारंभ चौपाल प्रभारी अर्चना गुप्ता ने देव आवाहन से किया। संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव ने सूरदास की भक्ति भावना पर प्रकाश डाला। निवेदिता भट्टाचार्य के निर्देशन में सौम्या गोयल, प्रवीन गौर, मीहिका गांगुली, सुमन मिश्रा, अविका गांगुली, अथर्व श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, कर्णिका सिंह, आस्था पाण्डेय, आश्वी सिंह, सुनीता वीर, विनीता मिश्रा ने समवेत रुप से हरि हरि हरि सुमिरन करो तथा प्रभु जी मेरो अवगुन चित्त न धरो की प्रस्तुति दी। वहीं भूमि पाण्डेय और परी सिंह ने राधा राधा गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ लोक गायिका नीरा मिश्रा ने यशोदा हरि पालने झुलावें, बबिता साहू ने बसो मेरे नैनन में नंदलाल, रीता पांडेय ने अंखिया हरि दर्शन की प्यासी, अलका चतुवेर्दी ने प्रभु जी तुम चंदन हम पानी, अरुणा उपाध्याय ने मेरा गोपाल गिरधारी, शशि कुकरेजा ने माने ना अरजिया रे कन्हाई देवेश्वरी पंवार, नीरू वर्मा, संगम मौर्या, मधु तिवारी, सुनीता वीर, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष शिखा राज, सत्यप्रकाश साहू, वरिष्ठ कलाकार राजेन्द्र विश्वकर्मा हरिहर, ज्योति किरन रतन आदि ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सर्वश्री कृष्णा सिंह, अनुराग साहू, शिखा गांगुली, अम्बरीश सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, एस.के.गोपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...