back to top

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।

बता दें कि हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसके बाद इसका एक गीत भी सामने आया। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। खबरों के अनुसार ‘इस फिल्म के दुनिया भर में प्रदर्शन के राइट्स जी स्टूडियोज ने लगभग 35 करोड़ रुपए में खरीदे हैं।

इनमें से भारत में प्रदर्शन के राइट्स 27 करोड़ रुपए और विदेशों में प्रदर्शन के राइट्स 8 करोड़ रुपए में तय हुए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। 15 मई को यह फिल्म अकेले सिनेमाघरों में आएगी, जिससे इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है। यह एक पारिवारिक मनोरंजन फिल्म है और सिनेमाघरों के मालिक भी इसे लेकर उत्साहित हैं।

माना जा रहा है कि भारत में करीब 65 करोड़ रुपए का कारोबार होते ही डिस्ट्रीब्यूटर्स की लागत निकल जाएगी। टीजर में आयुष्मान खुराना ‘प्रजापति पांडे’ के किरदार में नजर आए थे। इस बार उनकी लाइफ में कन्फ्यूजन का लेवल काफी ज्यादा है। आयुष्मान एक या दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंसे हुए हैं। फिल्म में विजय राज एक पुलिस वाले के रोल में हैं। यह फिल्म 2019 में आई ‘पति पत्नी और वो’ की फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है। पिछले पार्ट में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में थे, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बार मेकर्स ने पूरी स्टार कास्ट बदल दी है।

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...