इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दिया
लखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें नूतन सत्र 2026-27 के पदाधिकारियों का चयन किया गया । पूर्व अध्यक्ष दीप्ती मित्तल ने नवगठित कार्यकारिणी —नीलू अग्रवाल (अध्यक्ष,) वर्षा सिंघानिया (सचिव) तथा इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दिया।
बैठक में नवीन सत्र के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सभी पूर्व पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। सभी सदस्यों ने मंच के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु कार्य करने की शपथ ली। जिसमे लखनऊ स्थित वृद्धाश्रम व दिव्यांगनों की सेवा ,मलिन बस्तियों में रह-रहे बच्चों को शिक्षा, आपात स्थिति में जनसामान्य की सेवा इत्यादि विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही संस्था का एक शिष्टमंडल उत्तरप्रदेश की माननीय राज्यपाल महोदया से मिलकर उन्हें संस्था के उद्देश्यों से अवगत कराएगा और जनसेवा में कार्य कैसे किया जाए, इस संबंध में उनका मार्गदर्शन और पाथेय प्राप्त करेगा। मंच की प्रदेश भर में लगभग 30 से अधिक महिला शाखायें हैं। जिसका मुख्य कार्यालय गोरखपुर में स्थित है। कार्यक्रम में सीमा अग्रवाल प्रतिमा अग्रवाल,अनीता अग्रवाल, जूली टेकरीवाल, सौम्या अग्रवाल, नेहा अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया एवं समाज सेवा के लिए अपने विचार रखे ।





