back to top

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व ग्रहण करते हुए शपथ ली। रविवार को निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज में आयोजित समारोह की शुरूआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद ह्यवंदे मातरम्ह्ण का सामूहिक गायन, दायित्वधारियों का परिचय तथा परिषद की गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। वार्षिक आख्या और आय-व्यय विवरण सचिव सुरेंद्र कुमार मिश्रा व कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने प्रस्तुत किया।
इस दौरान विशिष्ट जनों का सम्मान किया गया। नए सदस्यों को किट और लैपल पिन प्रदान किए गए। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी ने प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला के समक्ष शपथ ग्रहण किया। दूसरे सत्र में नई पीढ़ी के सदस्यों का सम्मान किया गया। नवगठित शाखा अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव सुरेंद्र कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष कविता सिंह गुप्ता सहित नए सदस्यों ने भी संक्षेप में अपने विचार रखे।
समापन सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सचिदानंद ने संग-ठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। संचालन आंचल टुटेजा ने और धन्यवाद ज्ञापन मदनलाल अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में सर्वश्री राजेश गोयल, संतोष गुप्ता, डा. दिनेश चंद्र मिश्र, अर्चना गुप्ता, बीना गुप्ता, रंजना गुप्ता, विभा द्विवेदी, किरन बाजपेयी, नमिता शर्मा, संतोष गुप्ता, रीतु तिवारी के साथ ही परिषद के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...