back to top

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
लखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन मैक्स हॉस्पिटल के प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के रूप में सांसद बृजलाल, मुख्यमंत्री सलाहकार अविनाश अवस्थी, एमएलसी मुकेश शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सरजीत सिंह डंग, कैंट बोर्ड सदस्य प्रमोद शर्मा, पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया, प्रशांत भाटिया मुख्य रूप से सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, प्रशासन एवं अन्य क्षेत्रों—में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश एवं लखनऊ से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गए प्रमुख हस्तियों में चारू गाबा, प्रीति सिंह, धर्मवीर बग्गा, बलबीर सिंह (आराधना उम्मीद संस्था), अनिल वर्मा, जसपाल सिंह पाली (लखीमपुर), गुरप्रीत सिंह बिन्नर, डॉ. मेजर मनमीत कौर सोढ़ी, नरेंद्र सिंह मोंगा, हरमिंदर सिंह मिंदी, बबलू माजी (पीलीभीत), रणजीत सिंह (ब्लॉक रोड गुरुद्वारा), सुखचैन सिंह (कविशर), कुलवंत सिंह (पूर्व प्रधान, लखीमपुर), सुखवंत सिंह भटेशा, गुरमीत सिंह भुल्लर तथा विशेष रूप से दिव्यांग इन्फ्लुएंसर जगजीत सिंह शामिल रहे, जिन्हें समाज में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। मुख्य रूप से गुरुद्वारा सदर एवं आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल से सरदार हरपाल सिंह राणा (प्रदेश अध्यक्ष), सरदार परमजीत सिंह पी.जी. (जिला अध्यक्ष), सरदार जगतार सिंह, सरदार गुरप्रीत सिंह, सदस्य सुधरता स्कॉलरशिप भूमि, पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री सरदार इंद्रजीत सिंह खालसा, सरदार इंदर सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह बिंद्रा, सरदार कुलबीर सिंह चौधरी, सरदार जसविंदर सिंह बेदी एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा भविष्य में भी समाज सेवा एवं जनहित के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

RELATED ARTICLES

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...