back to top

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न

लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व के तीसरे व अंतिम दिन लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर भव्य चर्चा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, साहित्य प्रेमियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा परिसर भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में लोकमान्य तिलक के स्वराज, स्वाभिमान और राष्ट्र चेतना के संदेश को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिका अटल स्वरांजलि ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, भाजपा नेता व सहसंयोजक नीरज सिंह समेत तमाम नेतागण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जिन चार महापुरुषों के व्यक्तित्व पर यह आयोजन केंद्रित है, उनके योगदान पर घंटों चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर उनके जीवन का सौभाग्य रहा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर महापुरुषों की विरासत पर गर्व करने और उन्हें सम्मान देने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सार्थक पहल की है। बनारस से शुरू हुए ऐसे आयोजनों को अब राजधानी लखनऊ तक विस्तार दिया गया है, जिससे नई पीढ़ी राष्ट्रनायकों के जीवन से प्रेरणा ले सके।

विकास के साथ संस्कृति का समन्वय

योगी सरकार प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक चेतना को साथ लेकर चल रही है। एक ओर एक्सप्रेस-वे, मेडिकल कॉलेज, स्मार्ट सिटी, निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रनायकों, संतों, साहित्यकारों और समाज सुधारकों की स्मृतियों को सहेजने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रश्मिरथी पर्व जैसे आयोजनों से स्पष्ट है कि योगी सरकार केवल भौतिक विकास ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि की दिशा में भी प्रभावी कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी,...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...