प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं
इंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4
लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आज जे. पी. एस स्टार 11 के तत्वावधान में वृंदावन रेस्टोरेन्ट वृन्दावन योजना तेलीबाग रायबरेली रोड लखनऊ में आयोजित इंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4 में प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ नित्या यादव, प्रत्यक्ष कौर, रुद्र गुप्ता, अनुष्का गुप्ता और मीनाक्षी ने दुर्गा स्तुति जयंती मंगला काली भद्र काली कपालिनी पर भावपूर्ण अभिनय युक्त नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को भगवती देवी दुर्गा की भक्ति के सागर में आकंठ डुबोया।
अगले क्रम में कोमल कुमारी ने चुरा लिया है, हर्षिता ने वादा न तोड़ गीत को सुनाकर श्रोताओं की असंख्य तालियां बटोरी। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जय प्रकाश तिवारी जूनियर राजू श्रीवास्तव ने अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसा कर लोटपोट कर दिया।
समारोह में फिल्मकार प्रदीप श्रीवास्तव, महेश प्रताप, अंकित गौतम, एकांकी शर्मा, मिहिर सचान, हर्षिता चतुवेर्दी, नेहा वर्मा को अरविन्द सक्सेना, विमल यादव और अमित दुबे ने पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।





