back to top

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने ऐसी मांगें न करने की भी अपील की। खेर शनिवार को दिल्ली में एक पुरस्कार समारोह में शामिल हुए, जहां उनसे कुछ पंक्तियां गाने के लिए कहा गया। अनुरोध को अस्वीकार करते हुए, गायक ने विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों की तुलना करते हुए कहा कि यह क्रिकेटर को छक्का मारने या सैनिक को गोली चलाने के लिए कहने जैसा है।

कार्यक्रम के सामने आए वीडियो में वह कहते दिखे, यही मैं बदलना चाहता हूं। यही मेरे मन में ललक लगी हुई है, यही बदलना है…कि गायक को, संगीत को ऐसे न माना जाए कि सर दो लाइन गा दीजिए, मूड बना दीजिए। ये बहुत गलत है। ये अनुरोध ही मत कीजिए। उन्होंने कहा, आप क्या सचिन तेंदुलकर को बोलेंगे कि जरा एक छक्का लगाके दिखा दीजिये? इस पृथ्वी पर कोई ऐसा नहीं करता। या सेना के जवान को नहीं बोलेंगे कि अपनी पोजिशन लेके एक जरा शॉट लगा दीजिए। ऐसा मत कीजिए, प्लीज।

मसखरा मत बनाइए कलाकार को। साधक को मनोरंजक मत बनाइए। कलाकार, साधक होते हैं, वे अपने मन के होते हैं। खेर को 2003 में सफलता मिली, जिसके बाद उन्होंने कई गानों को अपनी आवाज दी। उनके कुछ उल्लेखनीय गानों में यूं ही चला चल , तेरी दीवानी और सैयां शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...