back to top

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के सरकारी ठेके में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।इस मामले की जांच पहले दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (ASB) द्वारा की जा रही थी और पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय द्वारा इसे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया गया था।

आरोप है कि ठेकेदार सुरेंद्र कुमार बंसल ने 2015-16 में विभिन्न कंपनियों के नाम पर ठेके लिए और भुगतान भी ले लिया, लेकिन काम कभी शुरू नहीं किया गया। एफआईआर के अनुसार, ऐसी ही एक कंपनी कमल सिंह की थी।अधिकारियों ने बताया कि कमल सिंह को आरोपी बनाते हुए एक दूसरी प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि बंसल ने कमल सिंह के नाम का इस्तेमाल किया और भारद्वाज एंटरप्राइजेज के फर्जी बिलों का उपयोग करके सरकारी खजाने में धोखाधड़ी की।सीबीआई के अनुसार, केजरीवाल के प्रभाव में तकनीकी मानकों में हेरफेर करके बंसल को यह काम बाजार मूल्य से 46 प्रतिशत कम कीमत पर दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने 2024 में कहा था कि बंसल का निधन 2017 में हो गया था और इन आरोपों को निराधार और बदले की भावना से प्रेरित बताया था।

शिकायत में कहा गया है,यह प्रार्थना की जाती है कि एनसीटी-दिल्ली के (पूर्व) मुख्यमंत्री की भूमिका की भी जांच की जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपने मुख्यमंत्री पद के प्रभाव का इस्तेमाल करके बंसल और उनके अन्य रिश्तेदारों को पर्याप्त लाभ पहुंचाया है।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...

कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या

मैनपुरी । मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के अढूपुर गांव में एक बुजुर्ग किसान दंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर कथित तौर...