back to top

कर्ज से परेशान बुजुर्ग किसान दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या

मैनपुरी । मैनपुरी जिले के बरनाहल थाना क्षेत्र के अढूपुर गांव में एक बुजुर्ग किसान दंपति ने संदिग्ध परिस्थितियों में सल्फास खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक ने छोटे बेटे की नौकरी के लिए दो बीघा जमीन बेची थी और फसल खराब होने से लिए गए कर्ज को चुका नहीं पा रहे थे।

बरनाहल के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि अढूपुर निवासी संतोष कुमार (66) और उनकी पत्नी राधा देवी (60) ने गांव से करीब दो किलोमीटर
दूर जहर खा लिया, जहां दोनों बेहोशी की हालत में मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से सल्फास बरामद हुआ है। गांववालों के अनुसार, संतोष कुमार ने अपने छोटे बेटे दिलीप कुमार (32) की सेना में नौकरी के दौरान दो बीघा जमीन बेची थी। उन्होंने 60,000 रुपये का फसल ज्ण भी लिया था। आलू की फसल में नुकसान के कारण कर्ज ब्याज समेत 2.82 लाख रुपये हो गया था, जिसे वे चुका नहीं पाए।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक तिवारी ने बताया कि उनके बड़े बेटे प्रदीप ने कहा कि वह माता-पिता के साथ गांव में रहता था। शनिवार शाम माता-पिता बेहोश मिले, जिनकी अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद तथ्यों के आधार पर कार्वाई होगी।जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक पर 60,000 रुपये का कर्ज था, जो ब्याज सहित 2.82 लाख रुपये हो गया था।

करीब चार महीने पहले वसूली प्रमाण पत्र जारी हुआ था, लेकिन कोई दंडात्मक कार्वाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि छोटा बेटा कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचने का दबाव बना रहा था, जबकि बड़ा बेटा और मृतक इसके लिए तैयार नहीं थे। यही पारिवारिक कलह का मुख्य कारण था। उन्होंने कहा कि बरनाहल थाने में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

LSG के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में पूरन को भेजने के फैसले का किया बचाव

बोले-टीम प्रबंधन ने खराब फॉर्म में होने के बावजूद पूरन को सबसे अच्छा विकल्प माना लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर...

केजरीवाल ने न्यायाधीश को पत्र लिखा….कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से पेश नहीं होऊंगा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को पत्र लिखकर कहा कि...

CBI ने केजरीवाल के दिवंगत ‘रिश्तेदार’ से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज की

नयी दिल्ली। CBI ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे एक दिवंगत व्यक्ति के खिलाफ नाली निर्माण के...

KKR अंगकृष रघुवंशी पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर आॅब्स्ट्रक्शन आॅफ द फील्ड (क्षेत्ररक्षण में बाधा पहुंचाना) दिए जाने के बाद गुस्सा...