back to top

सिनेमाघरों में लौटी रौनक: 2026 बना कोविड के बाद बॉक्स ऑफिस के लिए सबसे सफल साल

मुंबई। सिनेमाहॉल का दौर ‘खत्म’ होने की अफवाहों के बीच 2026 को कोविड के बाद वैश्विक बॉक्स आॅफिस के लिए सबसे अच्छा साल माना जा रहा है। दुनियाभर के सिनेमाघरों में रौनक फिर लौट आई है, जिसकी बड़ी वजह जेन जी है। फैन्डैंगो के सर्वे में 87% जेन जी (1997-2012) ने पिछले 12 महीनों में कम से कम एक फिल्म सिनेमाघर में जरूर देखी। इसके बाद मिलेनियल्स (1981 से 1996) 82% रहे। इस मामले में जेनरेशन ‘एक्स’(1965 से 1980) 70% व 1946 से 1964 के बीच जन्मे बूमर्स 58% रहे। सर्वे के अनुसार, जेन-जी साल में औसतन 7 बार सिनेमाघर जाता है। यह बाकी समूहों से ज्यादा है। जेन-जी स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया के साथ बड़ी हुई, लेकिन अब कई युवा एल्गोरिदम वाले डिजिटल माहौल से थक रहे हैं।

‘टॉक आॅफ द टाउनसेंड्स’ पॉडकास्ट के होस्ट बेनेडिक्ट और हन्ना टाउनसेंड के अनुसार, इंटरनेट अब परेशान करने वाला लगने लगा है, इसलिए जेन जी स्क्रीन से बाहर सामाजिक अनुभव चाहती है, जिसमें सिनेमा अहम भूमिका निभा रहा है। 22 वर्षीय टिकटॉकर फ्लोरेंस रोज कहती हैं कि थिएटर जाना दोस्तों से जुड़ने का तरीका बन गया है, जहां कुछ समय के लिए फोन से दूरी बनाई जा सकती है। भारत में सिनेमा आज भी ‘ग्रुप इवेंट’ की तरह है।

भारतीय मल्टीप्लेक्स चेन (पीवीआर-आईनॉक्स) के आंकड़ों के अनुसार, सिनेमा टिकट खरीदने वाले 60% से अधिक लोग 15 से 30 वर्ष की आयु के हैं। उधर, बुकमाय शो की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में करीब 75% मूवी टिकट आॅनलाइन बुक होते हैं और इनमें ज्यादातर बुकिंग 18-25 साल के युवा करते हैं। महंगे कॉन्सर्ट और क्लबिंग के मुकाबले सिनेमा अब भी सस्ता है। यूके नाइट टाइम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अनुसार 68% युवा ज्यादा खर्च की वजह से सिनेमा को प्राथमिकता दे रहे हैं। लैटरबॉक्स्ड जैसे एप्स ने सिनेमा का क्रेज बढ़ाया है, जहां यूजर फिल्म रिव्यू शेयर करते हैं। इसके यूजर 2020 में 17 लाख थे जो 2026 में बढ़कर 2.6 करोड़ हो गए। वहीं बार्बी एप पर ही 11 लाख से ज्यादा रिव्यू आ चुके हैं, जो फिल्मों को लेकर उत्साह दिखाता है।

RELATED ARTICLES

कलाकारों को मसखरा मत बनाइए कहते हुए कैलाश खेर ने एक इवेंट में गाने से किया इनकार

नयी दिल्ली। गायक कैलाश खेर ने एक कार्यक्रम में यह कहते हुए गाने से इनकार कर दिया कि कलाकारों को मसखरा मत बनाइए। उन्होंने...

ड्रग्स केस में श्रद्धा कपूर,ओरी व नोरा फतेही को राहत, 250 करोड़ के मामले में पुलिस को नहीं मिले सबूत

मुंबई। मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल 252 करोड़ रुपए के ड्रग्स केस में आरोपी मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख उर्फ लैविश के खिलाफ अगले...

आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो 2′ 15 मई को रिलीज और 35 करोड़ की बड़ी डील

मुंबई। यह फिल्म रिश्तों के बीच पैदा होने वाली हास्यास्पद स्थितियों को दिखाती है। आयुष्मान खुराना की नई कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...