back to top

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण के विशेष अधिकार हासिल किए हैं। प्रसारण अधिकार हासिल करने के संबंध में किए गए समझौते के अनुसार इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।

इसे पूरे भारत और उपमहाद्वीप में सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।भारत ने पिछले एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक हासिल किए थे और वह इस बार इससे बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

एशियाई खेलों में ओलंपिक में शामिल 32 खेलों सहित 41 खेलों में खिलाड़ी अपना भाज्ञ आजमाएंगे। इस बार इन खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट और सर्फिंग जैसे नए खेल भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा एशियाई खेलों में क्रिकेट, टेनिस, ईस्पोर्ट्स,कबड्डी, सेपक टकरा और कुराश जैसे खेल भी शामिल हैं। क्रिकेट भारतीय दर्शकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होने की उम्मीद है, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...