back to top

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का अच्छी तरह से आकलन करने को दिया और कहा कि अगर उनकी टीम अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करती है तो उसे रोकना अब आसान नहीं होगा। तिलक की विस्फोटक 101 रन की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स पर 99 रन की शानदार जीत हासिल की और आईपीएल 2026 में लगातार चार मैचों में हार का सिलसिला समाप्त किया। तिलक ने जिओ हॉटस्टार से कहा, यह शतक टीम और मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।

पिछले चार-पांच मैचों से मेरे दिमाग में लगातार एक ही बात चल रही थी कि मैंने क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिताया है और ज्यादा गेंदों का सामना नहीं किया था। इसलिए मेरा लक्ष्य विकेट पर कुछ समय बिताना और फिर टीम की स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करना था। तिलक ने अपनी रणनीति के बारे में कहा कि उन्होंने पिच का शुरूआती आकलन किया और सीधे शॉट लगाने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा, जब भी मुंबई इंडियंस की टीम अहमदाबाद आती है तो हम आमतौर पर काली मिट्टी वाली पिच पर मैच खेलते हैं, जो थोड़ी धीमी होती है। ऐसा नहीं है कि हमारे बल्लेबाज इसके अनुकूल नहीं ढल सकते, लेकिन हम जानते हैं कि अगर पिच पर ज्यादा उछाल हो तो हम क्या कर सकते हैं।

तिलक ने कहा, गेंद धीमी और नीची रह रही थी, इसलिए हमें उससे तालमेल बिठाना पड़ा और सीधे शॉट लगाने की कोशिश करनी पड़ी। गेंद ज्यादा उछाल नहीं ले रही थी, इसलिए विकेट की सीध में आने वाली गेंदों पर एक्रास द लाइन खेलना जोखिम भरा था। मैंने सीधे शॉट लगाने का फैसला किया। मैंने परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझा। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है और तिलक को उम्मीद है कि उनकी टीम आगे भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी।उन्होंने कहा, हमें बहुत आगे की नहीं सोचनी चाहिए और एक समय में एक ही मैच पर ध्यान देना चाहिए। हमारे लिए हर मैच लगभग नॉकआउट मुकाबले जैसा है।

तिलक ने कहा, हम जानते हैं कि हम क्या करने में सक्षम हैं। हमारी टीम में कई विश्व कप विजेता खिलाड़ी हैं। अगर हम अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करते हैं तो हमें कोई रोक नहीं सकता। इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम खेल पर अपना
ध्यान केंद्रित रखें और कड़ी मेहनत करते रहें। अपनी पसंदीदा बल्लेबाजी पोजीशन के बारे में पूछे जाने पर तिलक ने कहा कि उन्हें नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना पसंद है।उन्होंने कहा,व्यक्तिगत तौर पर मुझे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद है। हालांकि टीम को मेरी जहां भी जरूरत हो, मैं वहां बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। लेकिन अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं हमेशा तीसरा नंबर ही कहूंगा।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने वर्ल्डवाइड कमाये 1783 करोड़

रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के 32 दिन पूरे कर लिए हैं मुंबई। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज'...

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...