back to top

आगामी लोकसभा चुनाव अब तक का सबसे महत्वपूर्ण होगा : अखिलेश यादव

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव स्वतंत्र भारत में अब तक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण साबित होने वाले है।

इन चुनावों के साथ ऐसे मुद्दे जुड़े हैं जिनका लम्बे समय तक असर होना है। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम पर है। खासकर महिलाओं तथा बच्चियों की जिंदगी रोज-ब-रोज असुरक्षित होती जा रही है। भाजपा इन गंभीर सवालों से किनारा कर इवेन्टस की राजनीति से जनता को भटकाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नफरती राजनीति का मुकाबला समाजवादी विचारधारा से ही हो सकता है। सपा विकास और निर्माण की बात करती है। उसकी नीति गरीबी और अन्याय के मुकाबले की है। सपा समाजवाद, लोकतंत्र और पंथनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा को विकास कार्यों में दिलचस्पी नहीं है। वह संविधान को बदलने की साजिश कर रही है।

वर्ष 2024 के चुनाव की गंभीरता को समझते हुए सपा के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विशेषकर इस बात पर ध्यान देना है कि मतदाता सूची में अपने समर्थकों के नाम न कटने पाये। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में हजारों समाजवादी समर्थकों के वोटों के साथ हेराफेरी कर सत्ता पर जबरन कब्जा कर लिया था। जनता समाजवादी सरकार की उम्मीद कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार सपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा-एनडीए को शिकस्त देने के लिए पीडीए, इंडिया गठबंधन को मजबूती देने के लिए संकल्पित है। पीडीए-इंडिया गठबंधन का जो भी प्रत्याशी घोषित हो उसे पूरी एकजुटता से जिताएंगे। पीडीए-पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक, अगड़े सभी मिलकर भाजपा सरकार को हटाने के लिए संकल्पित है।

सपा जातीय जनगणना कराकर सभी को समानुपातिक हक और सम्मान देने का काम करेगी। सपा सामाजिक न्याय की पक्षधर हमेशा से रही है। भाजपा जातीय जनगणना से बचना चाहती है ताकि उसे जातियों को उनका हक और सम्मान न देना पड़े। भाजपा सरकारी संस्थाओं का निजीकरण करके आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करके आरक्षण को भी समाप्त करना चाहती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ की बैसाखी पर टिकी है। भाजपा ने अपने पिछले संकल्प पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं किया। उसके पास गिनाने के लिए अपना एक भी काम नहीं है। समाजवादी सरकार के समय हुए कामों को ही वह अपना बताने का झूठा ढोल पीट रही है। किसान, नौजवान, शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता सहित समाज का हर वर्ग दु:खी है। भाजपा से निजात पाने के लिए सभी बेसब्री से 2024 के लोकसभा चुनाव का इंतजार कर रहे है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...