back to top

उप्र : ट्रक और मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पुरवा इलाके में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात पुरवा थाना क्षेत्र स्थित खरगीखेड़ा गांव के पास एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में दोपहिया सवार सरवन (20), रमेश उर्फ पप्पू (26) और अंकित (24) की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए और रास्ता जाम कर पुलिसकर्मियों को मौके से शव नहीं उठाने दिए। सिंह के अनुसार, परिजन दुर्घटना के बाद भागे ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुल सका और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। सिंह के मुताबिक, पुलिस में मामला दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

सीएम योगी की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक शुरू, 20 प्रस्तावों पर मंथन

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक में करीब 20 प्रस्तावों...

यूक्रेन के बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने की हमले की निंदा

नयी दिल्ली। यूक्रेन के तट से रवाना हो रहे गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों सहित...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...