back to top

यूक्रेन के बंदरगाह से रवाना हो रहे जहाज पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने की हमले की निंदा

नयी दिल्ली। यूक्रेन के तट से रवाना हो रहे गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों सहित 10 लोग मारे गए। इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है और एक बार फिर संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा की मांग उठाई है। यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने रविवार को यूक्रेन के समुद्री गलियारे से गुजर रहे एक असैन्य जहाज पर हमला किया और इसके चालक दल में सीरिया और भारत के नागरिक शामिल थे।

रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय नाविकों की मौत का यह पहला मामला है। यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले जहाज पर रूस ने क्रूजÞ मिसाइलों से हमला किया। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एम.वी. गोल्डन लियो नामक इस व्यापारिक जहाज पर चालक दल के 17 सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।

भारत ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दाेष नागरिक चालक दल के सदस्यों की जान खतरे में डालना निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा,19 जुलाई की शाम एमवी गोल्डन लियो पर ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय हमला हुआ।

घटना के समय जहाज पर चालक दल के 17 सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। मंत्रालय ने कहा, उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चार भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा,हम मृत भारतीय नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं। विदेश मंत्रालय ने रूस का प्रत्यक्ष रूप से नाम लिए बिना कहा,भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दाेष चालक दल के सदस्यों की जान जोखिम में डालना या जहाजरानी और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। पश्चिमी मीडिया की खबरों के अनुसार, हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

यह घटना यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई है। सिबिहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,एक आम असैन्य जहाज। एक अंतरराष्ट्रीय चालक दल। दुनिया की खाद्य सुरक्षा में मदद करने वाला एक मार्ग। (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन को एक और निशाना दिखा। उन्होंने कहा,इस हमले के बाद किसी भी तरह के भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है। पुतिन के रूस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसे मार रहा है-चाहे वे यूक्रेनी हों या किसी और देश के नागरिक।

RELATED ARTICLES

रामराज कॉटन ने पंचा टीएम के लॉन्च के साथ ओडिशा की संथाली बुनाई परंपरा को पुनर्जीवित किया

आदिवासी वस्त्र परंपरा को समकालीन भारत तक पहुँचाया वाराणसी। रामराज कॉटन ने पंचा टीएम नाम से एक नई हैंडलूम पेशकश लॉन्च की है, जिसमें ओडिशा...

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित लखनऊ। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20...

गणेश उत्सव को लेकर विधि-विधान से संपन्न हुआ बल्ली पूजन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ का सबसे बड़ा गणेश उत्सव इस वर्ष 14 सितंबर से 25 सितंबर तक झूलेलाल घाट पर अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...