back to top

तंबाकू देने से किया इनकार तो तीन लोगों ने दुकानदार को मार डाला

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में एक दुकानदार के कथित तौर पर तंबाकू की पुड़िया देने से इनकार करने पर तीन व्यक्तियों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात बुढ़ाना थाना क्षेत्र के कुरथल गांव में हुई।

बुढ़ाना थाना के प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्र ने बताया कि तंबाकू की पुड़िया देने से इनकार करने पर दुकानदार राजवीर कश्यप (50) पर शराब के नशे में तीन भाइयों ने भाले से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कश्यप समुदाय के आक्रोशित लोग कश्यप एकता संगठन के जिला महासचिव सुशील कुमार के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए।

इस बीच, क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्रपाल सिंह ने यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने घटना के सिलसिले में तीन भाइयों दीपक, टिल्लू और मंगू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। सीओ ने बताया कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के तीन दल गठित किये गए हैं।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...