back to top

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर शुक्रवार को भव्य कोर्स समापन परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट तथा एएमसी के कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह, एवीएसएम ने ऐतिहासिक लेफ्टिनेंट जनरल पी.वी. रामचंद्रन ड्रिल स्क्वायर में नवनिर्मित मेहराबदार गेट और समीक्षा स्टैंड का उद्घाटन किया।

13 अप्रैल से 30 मई 2026 तक चले सात सप्ताह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन ओटीसी के कमांडेंट मेजर जनरल विनोद कुमार पात्रा के मार्गदर्शन में किया गया। पाठ्यक्रम का उद्देश्य युवा मेडिकल एवं डेंटल अधिकारियों को युद्धकालीन चिकित्सा सहायता, आपातकालीन उपचार तथा सैन्य चिकित्सा सेवाओं से संबंधित आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान करना था। अधिकारियों ने एडवांस्ड ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट (एटीएलएस) प्रोवाइडर कोर्स में भी भाग लिया और आधुनिक युद्धों में उपयोग हो रही नवीनतम तकनीकों की जानकारी प्राप्त की।

एमओबीसी-257 में तीनों सेनाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 125 अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 28 महिला अधिकारी भी शामिल थीं। सैन्य परंपराओं के अनुरूप आयोजित परेड की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने की।

समारोह में पटियाला मिलिट्री अस्पताल के कैप्टन योगेश को पाठ्यक्रम का सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण अधिकारी घोषित करते हुए कमांडेंट रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। उन्हें फील्ड स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेजर लैशराम ज्योतिन सिंह अशोक चक्र मेमोरियल ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल शिवेंद्र सिंह ने युवा अधिकारियों की अनुशासित परेड और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों से सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं की गौरवशाली परंपराओं को बनाए रखने, पेशेवर दक्षता को लगातार विकसित करने तथा युद्ध और शांति दोनों परिस्थितियों में सैनिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान 200 से अधिक अभिभावकों एवं परिजनों सहित बड़ी संख्या में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के अधिकारियों ने परेड का अवलोकन किया और प्रशिक्षित अधिकारियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...