4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रण
लखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के सानिध्य में पारसनाथ धाम, काकोरी में 24 से 29 जून 2026 तक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का छह दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। भगवान पंचकल्याणक समिति के मुख्य संयोजक ब्रिजेश जैन ‘बंटी’ ने बताया कि इस भव्य महोत्सव के लिए भारत के रक्षा मंत्री व लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह जी को आमंत्रित किया गया है। लखनऊ उत्तर के विधायक माननीय श्री नीरज बोरा, समिति के कार्याध्यक्ष श्री जागेश जैन और सौधर्म इंद्र श्री विशाल जैन (आर्किटेक्ट) ने नई दिल्ली स्थित आवास पर रक्षा मंत्री जी से भेंट कर उन्हें आमंत्रण पत्र सौंपा। महोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं और इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।





