back to top

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी क्रम में इस शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ आया। हर कोई पवनसुत के दर्शन के लिए आतुर दिखायी दिया। भीषण गर्मी के दौरान आस्था की परीक्षा रही।
शनिवार की भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन की आस लिए भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं तो शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। अलीगंज के नए हनुमान मंदिर में शनिवार के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। पुराने हनुमान मंदिर, छांछी कुंआ हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, त्रिलोचन हनुमान मंदिर चारबाग, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज, पंचमुखी हनुमान मंदिर बीरबल साहनी मार्ग, कल्याण गिरि हनुमान मंदिर, छुआरे वाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, रकाबगंज हनुमान मंदिर, इंदिरानगर सी ब्लॉक हनुमान मंदिर, हाथी वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में शनिवार पर विशेष व्यवस्था रही। शनिवार को सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों के स्थान पर छाया की व्यवस्था की गई थी फिर भी भीड़ और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। भंडारों में प्रसाद स्वरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी के साथ ही लौकी का कोफ्ता, छोला चावल, कढ़ी, बूंदी-बताशे, शरबत, दूध का वितरण किया गया।

मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों की लगी कतार:
ज्येष्ठ माह के शनिवार पर शहर भर के मंदिरों में पूरे विधि विधान के साथ बजरंगबली का पूजन और आरती उतारी गई। शनिवार को हनुमान सेतु मन्दिर में दर्शन के लिए भक्त लाइन में लगे। इसके पूर्व रात 12 बजे से ही भक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर मारुतिनंदन के दर्शन के लिए कतार में लग गए। अलीगंज हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु आदि बजरंगबली के मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमान जी को मीठी पूड़ी और बूंदी का भोग लगाया। भक्तों ने हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंगबाण का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की।

हनुमान सेतु में हुई बजरंगबली की आरती:
लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ। हनुमान जी को सूजी का हलवा, पूड़ी और कद्दू की सब्जी, लड्डू और गुलाबजामुन का भोग लगाया गया। साथ ही बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में बजरंगबली को मेवे का भोग लगाकर आरती उतारी गई। वहीं मेडिकईल कॉलेज स्थित छाछी कुआं मंदिर, अमीनाबाद हनुमान मंदिर, हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिरए चौक स्थित कोतवालेश्वर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर बजरंगबली के दर्शन किए।

राजधानी में शनिवार को भी जगह-जगह लगा भंडारा
लखनऊ। शनिवार को अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में बजरंगबली का विशेष श्रृंगार व भंडारा आयाजित किया गया। पातालपुरी हनुमान मंदिर में 56 भोग लगा। पूड़ी, सब्जी और शरबत का भंडारा सुबह 11:30 बजे से शुरू हुआ। पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूड़ी सब्जी का भंडारा लगा। राजेंद्र नगर के महाकाल मंदिर में पौधे बांटे गये। कुष्ठ आश्रम, ट्रामा सेंटर और सिविल समेत अन्य अस्पतालों में भी भंडारे के पैकेट बांटे गये। महानगर गोल चौराहा के पास पूड़ी, सब्जी, बूंदी और रायता बांटा गया। डालीगंज बाजार में श्री माधव मंदिर की संस्था श्री राधा माधव सेवा संस्थान द्वारा भक्तों को छाछ के पैकेट वितरित किए गये। निराला नगर में हनुमान मंदिर स्थित जगह पर पूड़ी, सब्जी, बूंदी के साथ रायता बांटा गया। अमीनाबाद बाजार में आइसक्रीम वितरित की गयी। बाबूगंज स्थित भुईयन देवी मंदिर पर भक्तों में गोलगप्पे वितरित किए गये। अलीगंज स्थित साहू एजेंसी के सामने डा. संदीप अग्रवाल द्वारा सब्जीपूड़ी का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

मस्जिदों में हुई नमाज, अकीदत के साथ मनी बकरीद

लखनऊ। गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ लखनऊ सहित देश भर में मनाया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के...

प्रदोष व्रत आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। प्रदोष भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने वाले सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...

मुख्यमंत्री ने जारी किया श्रीराम कथा के भव्य मंच का पोस्टर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें कथा में शामिल होने का निमंत्रण दियालखनऊ। आगामी 1 से 9 जून तक सीतापुर रोड स्थित बृज...