back to top

मस्जिदों में हुई नमाज, अकीदत के साथ मनी बकरीद

लखनऊ। गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ लखनऊ सहित देश भर में मनाया गया। ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और इसके बाद कुर्बानी दी। ईदगाहों व मस्जिदों के पास बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया था। मुस्लिम समाज के लोगों ने एक के बाद एक कई राउंड में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज पढ़ी और देश की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
बता दें नमाज और कुर्बानी के लिए पहले ही गाइडलाइन जारी कर दी गई थी और सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। राजधानी लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़े इमामबाड़े पर बकरीद की नमाज अदा की गई। शहर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किया गया है।
राजधानी में सुबह सात बजे से 11 बजे तक ईद की नमाज का सिलसिला चलता रहा। लखनऊ के ऐशबाग मस्जिद, टीले वाली मस्जिद, आसिफी मस्जिद समेत कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस मुस्तैद रही। ईदुल अजहा यानी बकरीद के मौके पर इस्लामिक सेंटर आफ इंडिया के मौलाना राशिद फिरंगी महली ने अपील किया कि किसी प्रतिबंधित जीव की कुबार्नी न दें। खून को नालियों में न बहाएं, उसे जमीन में दफन कर दे। शांति और आपसी भाईचारा कायम रहे। इसके लिए यूपी सरकार और इस्लामिक सेंटर आॅफ इंडिया की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। मुफ्ती इरफान मियां फरंगी महली, शिया मौलाना कल्बे जवाद, मौलाना सैफ अब्बास ने भी लोगों से कहा कि आपसी एकता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाए, कोई भी ऐसा काम न करे, जो किसी दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे।

इबादत के बाद शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला:
कुर्बानी के जज्बे के साथ ईद-उल-अजहा पर गुरुवार को अल्लाह की बारगाह में लाखों सिर सजदे में झुके। प्रदेश भर में बकरीद पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। राजधानी लखनऊ में ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह में अदा की गई। इबादत के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने नमाज पढ़ाया। शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात आसिफी मस्जिद में अदा हुई। यहां मौलाना सैयद सरताज हुसैन की इमामत में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 11 बजे अदा की गई। ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। भारी संख्या में मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचकर ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के साथ भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की बधाई भी दी।

RELATED ARTICLES

प्रदोष व्रत आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। प्रदोष भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने वाले सबसे पुण्यदायी व्रतों में से एक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह व्रत...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...