लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण किया गया । आज चतुर्थ मंगल पर लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में हनुमान जी को खास के शरबत का भोग लगाकर गर्मी कम करने की प्रार्थना की गई । प्रात: 05 बजे मंगला आरती के बाद सुबह हनुमान जी का सिंदूर का चोला चढ़ाया गया भक्तों द्वारा हनुमान जी का भव्य श्रृंगार हुआ मंदिर के मुख्य सेवादास डॉ विवेक तांगड़ी जी द्वारा हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई । भंडारे में पूरी सब्जी के साथ-साथ भक्तों को ड.फ.र का पैकेट भी दिया गया । शाम को मंदिर पर श्री हनुमान कथा का आयोजन किया गया इसके उपरांत ठंडा लाहौरी जीरा का वितरण भक्तों बीच किया गया सेवा में मुख्य रूप से डॉ. पंकज सिंह भदोरिया, रिद्धि किशोर गौड़ आशीष अग्रवाल अखिलेश कुमार सुरेंद्र अजय मेहरोत्रा प्रहलाद अग्रवाल उपस्थित रहे।
आनंद द्विवेदी ने विभिन्न भंडारों में पहुंचकर किया सेवा कार्य
लखनऊ। चौथे बड़े मंगल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित भंडारों एवं धार्मिक आयोजनों में पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं एवं भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर आनंद द्विवेदी ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व लखनऊ की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्व सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बड़े मंगल की शुभकामनाएं देते हुए समाज में भाईचारा, सद्भाव और मानव सेवा के संदेश को आगे बढ़ाने का अपील किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण एवं क्षेत्रीय कार्यकतार्ओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बड़े मंगल के अवसर पर सेवा कार्यों में सहयोग किया।





