back to top

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचन
लखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा 60 दिवसीय कार्यशाला के अन्तर्गत तैयार की गयी नाट्यकृति द सेडक्शन जिसके लेखक एन्टोन चेखव नाट्य रचना जिसका निर्देशन नगर के सुप्रसिद्ध रंग निर्देशक तुषार बाजपेई शुभम के निर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में मंचित किया गया। नाटक के कथानक के अनुसार द सेडक्शन एंटोन चेखव का एक हास्यप्रद एकांकी नाटक / लघु कथा है, जो एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है, जो अन्य पुरुषों की पत्नियों को बहकाने में माहिर होने का दावा करता है। कथानक अक्सर उसकी बहकाने की विधियों को उजागर करता है, जिसमें एक विवाहित महिला और उसके बेखबर पति के बीच की चुनौती पर ध्यान केंद्रित किया गया है। कथानक यह कहानी एक आकर्षक कुंवारे व्यक्ति के शिक्षणात्मक तरीकों की पड़ताल करती है, जब वह एक महिला, लुभाने का प्रयास करता है, जो एक धनी, भोले-भाले व्यक्ति से विवाहित है। रूपांतरण इस कहानी को अक्सर थिएटर कंपनियां हंसी-मजाक या कमेडी में रूपांतरित करती हैं, जो अक्सर गलतफहमी और चंचल छल पर केंद्रित होती है। विषयवस्तु एक हास्य रचना के रूप में, यह चेखव के मानवीय संबंधों, अनजाने में होने वाली इच्छा और सामाजिक व्यंग्य पर केंद्रित दृष्टिकोण को उजागर करती है। इसे अक्सर अन्य लघु हास्य नाटकों या दृश्यों के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नाटक में प्रधान भूमिा पीटर सिम्योनिच की भूमिका में नाट्य निर्देशक तुषार बाजपेई शुभम तथा निकोलाईच की भूमिका में अहमद रजा खान तथा आइरिना की भूमिका में मिन्नी दीक्षित ने अपने दमदार अभिनय से रंग दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। सेट डिजाइनिंग नदीम अंसारी एवं अजगर अली का ही था, जो कि नाटक के अनुरूप था। सेट निर्माण में अजगर बेग, सुब्रोतो बोस एंव फैजान बेग का था आकर्षक मंच व्यवस्था अनुपम बिसारिया का था 60 दिवसीय कार्यशाला का कुशल संचालन नगर के वरिष्ठतम रंग निर्देशक प्रभात कुमार बोस, उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी अवार्डी के कुशल संचालन में संचालित किया गया रूप सज्जा शहीर एवं अंशिका क्रियेशन द्वारा पात्रों का मुख सज्जा नाटक के अनुरूप किया था वस्त्र विन्याश सुनीता यादव का था प्रकाश परिकल्पना की कमान देवाशीष मिश्रा ने संभाली थी नाटक संगीत निर्देशन व संचालन श्रद्धा बोस का था जो कि अत्यधिक प्रभावी रहा सम्पूर्ण परिकल्पना एवं निर्देशन तुषार बाजपेई शुभम का था यह नाटक दर्शकों को हास्य के दृश्यों में हसाने के प्रयास को सफल कहा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...