back to top

बजरंगबली के दर्शन के लिए मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतार

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़ा जन सैलाब, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे
लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में भक्तों की लंबी लंबी कतार नजर आयी। हर कोई पवनसुत के दर्शन के लिए आतुर दिखायी दिया। मंगलवार की भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन की आस लिए भक्तों की कतारें भोर चार बजे से ही लगनी शुरू हो गईं तो शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों पर दिनभर भंडारे का आयोजन चलता रहा। हर तरफ भंडारे का ही माहौल दिखायी दे रहा था।
अलीगंज के नए हनुमान मंदिर में चौथे बड़े मंगल के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए थे। बड़ा मंगल की शुरूआत इसी हनुमान मंदिर से मानी जाती है। साथ ही पुराने हनुमान मंदिर, छांछी कुंआ हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, त्रिलोचन हनुमान मंदिर चारबाग, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज, पंचमुखी हनुमान मंदिर बीरबल साहनी मार्ग, कल्याण गिरि हनुमान मंदिर, छुआरे वाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, रकाबगंज हनुमान मंदिर, इंदिरानगर सी ब्लॉक हनुमान मंदिर, हाथी वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में बड़ा मंगल पर विशेष व्यवस्था रही। बड़ा मंगल पर सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों का आयोजन करने वाली संस्थाएं और लोग सोमवार सायंकाल से ही इसकी तैयारी करते नजर आए। भंडारों के स्थान पर छाया की व्यवस्था की गई थी फिर भी भीड़ और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। भंडारों में प्रसाद स्वरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी के साथ ही लौकी का कोफ्ता, छोला चावल, कढ़ी, बूंदी-बताशे, शरबत, दूध का वितरण किया गया।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे बजरंगबली के जयकारे:
हजरतगंज में बने दक्षिणेश्वर मुखी हनुमान मंदिर में रात से भक्तों के जयकारे गूंजने लगे। बिजली की रंगबिरंगी झालरों से जगमगा रहे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी। भक्तों ने केसरीनंदन को प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।

सुबह ही खुल गये थे कपाट:
मंदिर के सुनील पाठक ने बताया भोर से ही मंदिर के कपाट हनुमानजी के दर्शन के लिए खोल दिए गए थे। मंदिर के बाहर हुए भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मंदिरों में आस्था का सैलाब:
रोशनी से जगमगाते मंदिर व फूलों से सजे हनुमान दरबार में भक्ति रस खूब बयार बही। शहर के प्रमुख मंदिरों में अलीगंज, हनुमान सेतु, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, पंचमुखीए छुआरे वाला हनुमान मंदिर, समेत शहर के सभी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। जय हनुमान के जयकारे शहर की फिजाओं में गूंजे। अलीगंज समेत कई प्रमुख मंदिरों में महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग से कतारें लगी। मंदिरों में कई श्रद्धालु दंडवती मुद्रा में परिक्रमा करते हुए पहुंचे।

सुन्दर कांड संग विशाल भण्डारा:
ज्येष्ठ माह के उपलक्ष्य में आज गंगोत्री धाम कॉलोनी, इब्राहिमपुर, निलमथा लखनऊ के मुख्य द्वार पर सुन्दर कांड एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ बजरंगबली जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और साथ ही सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। इसके उपरान्त कॉलोनी के सभी सदस्यों द्वारा भक्तजनों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी सदस्यगणों ने भण्डारे के लिये तन मन और धन से बढ़ चढ़ कर सहयोग किया तथा अन्य सभी सहयोगकतार्ओं का धन्यवाद एवं आभार ब्यक्त किया।

हनुमान चालीसा पाठ संग भक्तों ने की पूजा-अर्चना:
राजधानी के पुराने हनुमान मंदिर पर सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी लंबी कतार लगनी शुरू हो गयी। हर कोई बजरंगबली के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करता दिखायी दिया। किसी के हांथ में फूलों की माला, प्रसाद तो किसी के हांथ में पवनसुत को चढ़ाने के लिए चोला नजर आ रहा था। हर कोई बजरंगबली के दर्शन कर अपनी सुख समृद्धि की कामना कर रहा था। हनुमान मंदिर सेवा समिति के सचिव दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे से ही भक्तों ने मंदिर आना शुरू कर दिया था। सुबह गुरुकुल आचार्यों और छात्रों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ आराधना की शुरूआत हुई, जिसके बाद महाआरती हुई। इसमें भक्तों ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर केसरी नंदन का कई कुंतल फूलों से श्रृंगार किया गया। एक भक्त ने मंदिर के लिए भव्य मखाने की माला का दान किया।

महिला मण्डल ने किया सुन्दरकाण्ड:
लाधू लाल जैन मार्ग स्थित किरौरी जी मन्दिर डालीगंज में ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार को महिला मण्डल डालीगंज की ओर से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। मण्डल की विधि बंसल व दिपिका बंसल की अगुआई में शुरू हुये संगीतमय सुन्दरकाण्ड व भजन कीर्तन में लोगों ने खूब आनंद लिया। इस बीच युगल सरकार राधा रानी के जयकारे भी लगते रहे। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।

विभिन्न केन्द्रों पर हुआ सुंदरकांड और भंडारा:
ज्येष्ठ के बड़े मंगल के अवसर पर श्री परमानंद हरि हर मंदिर की संस्थापिका सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में मंगलवार को लेखराज मेट्रो स्टेशन स्थित शिव शक्ति शनि देव मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही गोमती नगर वास्तुखण्ड के लोधेश्वर मंदिर, चिनहट स्थित श्री परमानंद हरि हर मंदिर, विकास नगर स्थित सगरेश्वर मंदिर, जबरी गढ़ी गाँव, अलीगंज, मंत्री आवास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, मिश्रपुर स्थित महादेव मंदिर, बेहटा गांव, कमता स्थित पंचवटी मंदिर, चिनहट स्थित दक्षेश्वर मंदिर, आशियाना पॉवर हाउस, कठौता और जानकीपुरम स्थित शहर में विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड और भण्डारों के माध्यम से सनातन के प्रति जनजागृति लायी गई। भंडारे में छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी के साथ-साथ बूंदी और जल की सेवा दी गई।

11 प्रकार के फलों से हुआ हनुमान जी का शृंगार
लखनऊ। चतुर्थ बड़े मंगल के अवसर पर लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आज 11 प्रकार के विभिन्न फलों से किया गया श्रृंगार भक्तों द्वारा केले, आम, लीची, सेब, अनानास, खरबूजा, तरबूज, अनार आदि से भव्य श्रृंगार किया गया । बाद में भक्तों के बीच फलों का प्रसाद वितरित किया गया ।

भंडारे में कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं छांछ व शर्बत बंटी
लखनऊ। जेठ के चौथे बड़े मंगल पर राजधानी में बजरंगबली को समर्पित भंडारे हर तरफ दिखायी दिये। प्रसाद के रूप में कहीं पूड़ी-सब्जी तो कहीं छाछ व शरबत बांटा गया। इसके अलावां कई जगह पर आइस्क्रीम, गोलगप्पे, बूंदी, रायता जैसी चीजें भक्तों को प्रसाद के रूप में बांटा गया।
खूब बांटा गया प्रसाद:
बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए हनुमान जी के पहले बड़े मंगल पर प्रसाद बांटा गया। बड़े मंगल के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया।

सुंदर कांड पाठ के साथ भव्य भंडारे की शुरूआत

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार को भंडारे की परंपरा वर्षों पुरानी है। इस दिन लोग बजरंग बली के नाम पर सुंदर कांड पाठ के बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। सरोजनी नगर क्षेत्र स्थित गौरी स्कूटर इंडिया चौराहा पर परमसुख कॉम्प्लेक्स के सामने हरीश टेंट हाउस के नेतृत्व में ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भंडारे का आयोजन समाजसेवी हरीश सहित बड़े भाई राजेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार ने बड़े हर्ष उल्लास के साथ अपने परिजनों के साथ मिलकर जय श्री राम और बजरंगबली की पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरण किया । भंडारे में प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी, कोल्ड ड्रिंक बूंदी फल की व्यवस्था की गई , इस दौरान विशिष्ठ अतिथियों में स्थानीय प्रतिनिधि पूर्व पार्षद सुरेश रावत, स्थानीय पत्रकार बंधु एवं स्थानीय पुलिस कर्मी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया । बड़ी संख्या में भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ कतारों में लगकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हरीश कुमार, गौरी व्यापार मंडल अध्यक्ष अंबुज शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, सन्तोष उपाध्याय वरिष्ठ पत्रकार, बुधेंद्र शुक्ला , मदन लाल, अरुण सोनी, गोपाल, अमित जयसवाल, पटेल मेडिकल स्टोर संचालक, अंकित मिश्रा, सरनाम सिंह, गीता देवी पार्षद, राम नरेश रावत पार्षद, सोनू, आनंद , मुकेश सहित आसपास के पट्टीदार एवं दुकानदारों सहित हजारों की संख्या में प्रेम पूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और जय श्री राम और जय बजरंगबली का उदघोष करते हुए भंडारे का प्रसाद वितरण किया।

राजेन्द्र सिंह बग्गा एवं चरनप्रीत सिंह बग्गा की ओर से विशाल भंडारा


लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर जमायरा बिल्डकॉन प्रा. लि. हजरतगंज, लखनऊ द्वारा स. चरनप्रीत सिंह बग्गा एवं सुखवीन कौर बग्गा के संयोजन में संकट मोचक पवन पुत्र बजरंगबली की पूजा अर्चना कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स. चरनप्रीत सिंह बग्गा एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष व खालसा इंटर कॉलेज के प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने संकट मोचन हनुमान जी के चित्र पर पुष्प माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर विशाल भंडारे का शुभारम्भ किया। भंडारे में शामिल हुए श्रद्धालुओं द्वारा बजरंगबली के नाम के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो रहा था। विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को सब्जी -पूड़ी एवं बूँदी मिष्ठान के प्रसाद वितरण का शुभारम्भ स. राजेन्द्र सिंह बग्गा,स. चरनप्रीत सिंह बग्गा एवं उनके पुत्र जाहर बग्गा व जमायरा बग्गा ने किया। तत्पश्चात खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य स. विरेंद्र सिंह की देखरेख में कॉलेज शिक्षक एवं कर्मचारी स्टॉफ ने प्रसाद वितरण किया। इस भीषण गर्मी में शीतल जल एवं शरबत के प्रसाद ने राहगीरों को काफी राहत पहुंचाई। प्रसाद वितरण दोपहर 12:30 से प्रारम्भ होकर सांय 4 बजे तक चलता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद खालसा इंटर कॉलेज के चेयरमैन स. चरनप्रीत सिंह बग्गा के पुत्र जाहर बग्गा एवं पुत्री जमायरा बग्गा ने प्रारम्भ से लेकर समापन तक प्रसाद वितरण कर अपनी श्रद्धा भावना का परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...

गर्मी कम करने के लिए हनुमान जी से की गई प्रार्थना

लखनऊ। आज प्राचीन लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में आयोजित भंडारे में पूड़ी सब्जी हलुवा के साथ साथ ओ.आर.एस और लाहौरी जीरा का वितरण...

बच्चे शास्त्रीय गायन, कथक व वाद्य यंत्रों का ले रहे प्रशिक्षण

भातखण्डे में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन संगीत एवं कला कार्यशाला का आज विश्वविद्यालय परिसर में अत्यंत उत्साह...

पद्मिनी एकादशी आज, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। हर माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को ये व्रत पड़ता है। ऐसे में...

एक अहंकारी व्यक्ति पर केंद्रित है हास्य नाटक ‘द सेडक्शन’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा नाट्य महोत्सव के द्वितीय संध्या में श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...