back to top

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है। विशेष सचिव केपी सिंह द्वारा जारी आदेश के तहत, आगरा में तैनात रहे अरुण कुमार वार्ष्णेय को लखनऊ का नया आरटीओ (प्रशासन) नियुक्त किया गया है, जबकि लखनऊ में लंबे समय से तैनात आरटीओ संजय तिवारी का स्थानांतरण इसी पद पर आगरा कर दिया गया है। संजय तिवारी का लखनऊ का कार्यकाल काफी चर्चा और विवादों में रहा, विशेषकर ड्राइविंग लाइसेंस विभाग में निजी कर्मियों और दलालों की साठगांठ को लेकर वायरल हुआ उनका एक पत्र, जिसके बाद कई कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया गया था। विभागीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व परिवहन आयुक्त किंजल सिंह के कार्यकाल के बाद नए परिवहन आयुक्त के रूप में आईएएस आशुतोष निरंजन के कार्यभार संभालने के साथ ही इस तबादले की अटकलें तेज हो गई थीं। अब राजधानी लखनऊ में आरटीओ प्रशासन का पदभार संभालने के बाद नए अधिकारी अरुण कुमार वार्ष्णेय के सामने व्यवस्था को पटरी पर लाने की बड़ी चुनौतियां होंगी।

इसी प्रशासनिक फेरबदल के तहत अयोध्या में तैनात आरटीओ (प्रवर्तन) विश्वजीत प्रताप सिंह को वहीं पर आरटीओ (प्रशासन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुख्यालय में तैनात सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) दिनेश कुमार को आरटीओ प्रवर्तन अलीगढ़, गोरखपुर के आरटीओ प्रवर्तन संजय कुमार झा को अयोध्या का आरटीओ प्रवर्तन, और मीरजापुर के आरटीओ प्रवर्तन रविकांत शुक्ल को परिवहन मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा, अयोध्या की आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह को मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) के पद पर भेजा गया है, जबकि प्रयागराज के आरटीओ प्रवर्तन संजीव कुमार गुप्त को गोरखपुर का आरटीओ प्रवर्तन और मुख्यालय में तैनात आरटीओ सुनील दत्त को आजमगढ़ का नया आरटीओ प्रवर्तन नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: 26 ARTO का भी हुआ तबादला

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...