back to top

उत्तर प्रदेश सरकार का परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 ARTO का तबादला

लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को परिवहन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए लखनऊ, गाजियाबाद और कानपुर देहात समेत कुल 26 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई में दो प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है, जिससे विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल है।

शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, गाजियाबाद में तैनात रहे मनोज कुमार मिश्रा को नोएडा का एआरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है, जबकि कानपुर देहात से सुश्री सोमलता यादव को कानपुर नगर (तृतीय दल) और मीरजापुर से विजय प्रकाश सिंह को प्रयागराज भेजा गया है। इसी क्रम में वीरेंद्र सिंह को पीलीभीत से मीरजापुर, मोहम्मद अजीम को कुशीनगर से श्रावस्ती, अरुण कुमार राय को बलिया से मीरजापुर, गौरी शंकर ठाकुर को बिजनौर से फिरोजाबाद (प्रशासन) और हिमांशु जैन को लखनऊ परिक्षेत्र से लखनऊ (प्रवर्तन) प्रथम दल के पद पर तैनात करते हुए देवा रोड विस्तार पटल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तबादले की इस कड़ी में विनीत कुमार मिश्र को श्रावस्ती से गाजियाबाद (प्रवर्तन), अमिताभ राय को हमीरपुर से बाराबंकी (प्रशासन), सुश्री अंकिता शुक्ला को बाराबंकी से गाजियाबाद (प्रवर्तन), आशुतोष कुमार शुक्ला को देवरिया से प्रतापगढ़, अतुल कुमार यादव को आजमगढ़ से देवरिया (प्रशासन), दिलीप कुमार को प्रतापगढ़ से मैनपुरी, महेश कुमार शर्मा को अमरोहा से बिजनौर और प्रवेश कुमार को अलीगढ़ से शामली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा रोहित राजपूत को शामली से कानपुर देहात, संतोष कुमार सिंह को मिर्जापुर से फतेहपुर, सत्येंद्र कुमार को एटा से अलीगढ़, शिवम यादव को मैनपुरी से एटा, सुभाष चंद्र राजपूत को फर्रुखाबाद से आजमगढ़, सुधांशु रंजन को वाराणसी से मेरठ, राजेश्वर यादव को सोनभद्र से कुशीनगर और सुशील कुमार मिश्र को मिर्जापुर से पीलीभीत भेजा गया है। वहीं लंबे समय से प्रतीक्षा सूची में चल रहे प्रवीण कुमार सिंह को हमीरपुर और सुश्री सौम्या पांडेय को उरई में एआरटीओ (प्रशासन) के पद पर नई तैनाती दी गई है।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...