back to top

गांव-गांव होगी मुफ्त बीपी व शुगर की जांच

गैर संचारी रोगों की पहचान के लिए स्क्रीनिंग

बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण करने वाले अभिभावक होंगे सम्मानित

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बढ़ रही डायबिटिज व ब्लड प्रेशर की समस्या को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जायेगा। गांव के हर सदस्य की बीपी व शुगर की जांच होगी। गैर संचारी रोगों के लिए भी घर-घर स्क्रीनिंग की जायेगी। इकसे साथ ही बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण कराने वाले अभिभावकों को सम्मानित भी किया जायेगा।

चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा ने इस संबंध में प्रदेश के सभी डीएम, सीडीओ, सीएमओ और पंचायती राज अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि कि आयुष्मान सभा का आयोजन भी किया जाये। इन सभाओं में सरकारी योजनाओं, इलाज की सुविधा के साथ आरोग्य पर चर्चा होगी।

इलाज के साथ ही योग की भी बात होगी। ग्राम प्रधान, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति के सदस्य, आशा, आंगनबाड़ी, स्वयं सहायता समूहों के सदस्य, टीबी से उबरने वाले टीबी चैंपियन, ट्रीटमेंट सपोर्टर, आयुष्मान कार्ड लाभार्थी, टीकाकरण पूरा कराने वाले बच्चों के माता-पिता इसमें शामिल होंगे।

सभाओं का आयोजन संबंधित गांव के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर या सरकारी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, चौपाल या अन्य किसी सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा ताकि लोग आसानी से वहां पहुंच सकें। सभा में आने का आमंत्रण देने के लिए गांव में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान न सिर्फ बने हुए आयुष्मान कार्ड वितरित होंगे, बल्कि लोगों को खुद अपने कार्ड बनाने के बारे में भी बताया जाएगा।

आभा आईडी, टीबी मरीजों के इलाज और उन्हें मिलने वाले 500 रुपये की राशि, नियमित टीकाकरण, मरीजों को गोद लेने, 102 व 108 नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा, एनीमिया मुक्त भारत, कुपोषण सहित तमाम अन्य योजनाओं व सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...