back to top

ऑनलाइन गेम खेल रहा था युवक, मना करने पर माता-पिता और बहन को मार डाला

पारादीप। ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर कॉलेज के एक छात्र ने अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि यह घटना जगतसिंहपुर थाना क्षेत्र के जयबाड़ा सेठी साही में रात करीब तीन बजे हुई। उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने माता-पिता तथा बहन का सिर पत्थरों या किसी अन्य कठोर वस्तु से कथित तौर पर कुचल दिया। जगतसिंहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभास साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूर्यकांत सेठी (21) अपने माता-पिता और बहन से इसलिए नाराज था क्योंकि वे उसे मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोकते थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रशांत सेठी उर्फ कालिया (65), उनकी पत्नी कनकलता (62) और बेटी रोजलिन (25) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया, घटना के बाद सूर्यकांत सेठी गांव के पास छिप गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उद्गाता के मुताबिक, आशंका है कि युवक किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है। स्थानीय विधायक अमरेंद्र दास ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोग एक बार उनके पास आए थे।

ग्रामीणों ने दावा किया कि सूर्यकांत ने अपने माता-पिता की हत्या करने की बात उनके सामने स्वीकार की है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...