back to top

डॉक्टरों के विदेश यात्रा की राह हुई आसान

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉक्टर अब आसानी से विदेश यात्राएं कर सकेंगे। उन्हें यात्रा की अनुमति के लिए शासन के चक्कर नहीं लगाने होंगे। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य स्तर पर ही उन्हें विदेश जाने की इजाजत मिल जायेगी।

दरअसल सेमिनार, शोध सम्बन्धी कार्य व अन्य व्यक्तिगत कामों से अक्सर डॉक्टरों को विदेश जाना पड़ता है। अब तक नियम यह रहा है कि उन्हें इसके लिए शासन स्तर पर अनुमति लेनी पड़ती है। इसकी फाइल महानिदेशक स्वास्थ्य के बाद शासन भेजी जाती है, वहां से अनुमति मिलने के बाद ही वह यात्रा पर जा सकते हैं। इस प्रक्रिया में अधिक समय लग जाता है और कई बार डॉक्टरों को अपने स्तर पर भी शासन जाकर प्रयास करने पड़ते हैं।

हालांकि यह यात्रा डॉक्टर अपने निजी खर्चे पर ही करते हैं, बावजूद इसके अनुमति की लम्बी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता रहा है। इन दिक्कतों को देखते हुए अब यह फैसला किया गया है कि उन्हें यह अनुमति डीजी स्तर से ही दे दी जाये। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य की ओर से इस सम्बन्ध में डीजी चिकित्सा स्वास्थ्य को निर्देश जारी कहा गया है कि एक माह से कम की यात्रा की अनुमति विभागाध्यक्ष स्तर पर ही दे दी जाये। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा है कि डॉक्टरों व अन्य कार्मिकों के निजी कार्य से व्यक्तिगत खर्च पर विदेश यात्रा संबंधी अनुमति के सभी प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिए जाते हैं जबकि सरकारी सेवकों को विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए कार्मिक विभाग का 14 जून 1999 का शासनादेश है।

शासनादेश के अनुसार जिन सरकारी सेवकों के सेवा अभिलेख विभागाध्यक्ष कार्यालय में रखे जाते हैं, उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति देने का अधिकार विभागाध्यक्ष को है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सभी कार्मिकों के अभिलेख महानिदेशालय स्तर पर ही रखे जाते हैं। ऐसे में विभागाध्यक्ष यानि महानिदेशक को छोड़कर अन्य सभी सरकारी डॉक्टर व कर्मियों को एक माह तक की विदेश यात्रा की अनुमति विभागाध्यक्ष द्वारा प्रदान की जाए। एक माह से अधिक अवधि के लिए विदेश यात्रा पर जाने की अनुमति संबंधी प्रस्ताव संस्तुति सहित शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले से डॉक्टर भी काफी खुश हैं कि उन्हें यात्रा की अनुमति के लिए अब दौड़-भाग नहीं करनी होगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...