back to top

कांग्रेस की तरफ से चलाई गई ट्रेनों को सरकारों द्वारा नहीं मिली इजाजत : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश और गुजरात की भाजपा सरकारों पर प्रवासी मजदूरों को सकुशल घर वापस लाने के लिए उनकी पार्टी द्वारा बुक की गई ट्रेनों को चलाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस द्वारा बुक की गई ट्रेनों को भाजपा सरकारों द्वारा चलाने की इजाजत न देने पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के चलते उत्तर प्रदेश के लगभग दस लाख मजदूर दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मजदूरों को मुफ्त में वापस पहुंचाने का भरोसा दिलाया था लेकिन हकीकत ए है कि भाजपा और उससे संबंधित बिचौलिए मजदूरों से तय किराया से ज्यादा वसूल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू ने एक बयान में कहा कि सूरत में अभी तक गुजरात कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिए 12 ट्रेनें बुक की थी लेकिन वहां के कलेक्टर फाइल दबा कर बैठ गए हैं और ट्रेनों को उत्तर प्रदेश जाने नहीं दे रहे हैं।

प्रदेश के 19 हजार 200 श्रमिक अकेले सूरत में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूरत से अमेठी,सुल्तानपुर, अयोध्या, फैजाबाद, गोण्डा, फैजाबाद, गोरखपुर, प्रयागराज बलिया के लिए ट्रेन बुक की गई थी। बयान में कहा गया है कि सूरत के जिलाधिकारी ने कहा है यदि उत्तर प्रदेश सरकार इन ट्रेनों को अपने राज्य में आने की अनुमति देगी तो वह इन ट्रेनों को भेज देंगे।

उन्होंने कहा भाजपा सरकारों पर इस मुद्दे पर राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके पहले भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से फंसे हुए मजदूरों का विवरण मांगा था और इस संबंध में अभी तक कई पत्र भी लिखे लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं मिला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सूरत के अलावा गुजरात के वलसाड से 6 और भरूच से 5 ट्रेनों को इजाजत नहीं दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि वहीं, राजस्थान से कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गई 13 ट्रेन से बलिया, गोरखपुर, फतेहपुर, जौनपुर, सहारनपुर, गाजीपुर, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर के हजारों श्रमिक घर वापस आए हैं। लल्लू ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि महामारी के समय राजनैतिक प्रतिद्वंदिता को एक तरफ रखकर श्रमिकों को घर वापस लाने पर विचार करे और कांग्रेस द्वारा रिजर्व की गई ट्रेनों को प्रदेश में आने से रोका न जाए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से फंसे मजदूरों का विवरण प्रदान करने की अपील की ताकि कांग्रेस उन मजदूरों को घर वापस पहुंचाने में मदद कर सके।

RELATED ARTICLES

नाइटक्लब घटना के बाद स्टोक्स ले सकते हैं संन्यास: रिपोर्ट

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइटक्लब में हुई एक घटना में कथित संलिप्तता के बाद अपने पद से इस्तीफा देने और अंतरराष्ट्रीय...

जाह्नवी कपूर की हॉरर जॉनर में एंट्री की तैयारी, राही अनिल बर्वे संग नई फिल्म पर बातचीत तेज

मुंबई। जाह्नवी कपूर अपने करियर के एक दिलचस्प मोड़ पर नजर आ रही हैं। लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को साबित कर...

मालवीय नगर अग्निकांड : लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं की जांच तेज

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग की जांच कर रही...

मलमास की परमा एकादशी आज, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। अधिकमास को भगवान विष्णु का मास कहा जाता है। इस माह को भगवान विष्णु ने अपना नाम (पुरुषोत्तम) दिया है, इसलिए इसको पुरुषोत्तम...

चबूतरा थियेटर फेस्टिवल सीजन-10 आज से

नाट्य समारोह 11 जून से 13 जून तक चलेगालखनऊ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा बहुप्रतीक्षित 'चबूतरा थियेटर फेस्टिवल...

गुरुद्वारा सदर में विशेष अरदास आयोजित

भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने परलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र में 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर...

रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण

लखनऊ। साल 2026 में रक्षाबंधन के दिन एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। दरअसल, 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण...

बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 24 से

नाट्य मंचन सांयकाल 07 :05 बजे उक्त प्रेक्षागृह में मंचित किया जाएगालखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव कल्याण समिति,...

भातखण्डे: चार वर्षीय बीपीए करने वाले अब एक साल की एमपीए डिग्री पर अड़े

लखनऊ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के नियमों को लेकर विश्वविद्यालयों और छात्रों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला भातखण्डे संस्कृति...