back to top

नाइटक्लब घटना के बाद स्टोक्स ले सकते हैं संन्यास: रिपोर्ट

लंदन। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स नाइटक्लब में हुई एक घटना में कथित संलिप्तता के बाद अपने पद से इस्तीफा देने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं।यह घटना रविवार देर रात हुई, जब इंग्लैंड ने लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी।

‘टॉकस्पोर्ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स कप्तानी छोड़ने के साथ-साथ क्रिकेट को भी अलविदा कह सकते हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कथित तौर पर एक रग्बी खिलाड़ी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। ईसीबी ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की समाप्ति के बाद टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच की जा रही है। सोमवार तड़के स्टोक्स और एटकिंसन उस नाइटक्लब में मौजूद थे, जहां यह घटना हुई थी।

ईसीबी ने कहा, हम फिलहाल मामले से संबंधित अतिरिक्त जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा उचित समय पर की जाएगी। मामले की जानकारी ‘क्रिकेट रेगुलेटर’ को भी दे दी गई है और कोई अपडेट मिलने पर आगे की जानकारी साझा की जाएगी।इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने हालांकि स्टोक्स का बचाव करते हुए ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा, जब इस मामले के सभी तथ्य सामने आ जाएंगे, तभी कोई निर्णय लिया जाना चाहिए। स्टोक्स एक शानदार खिलाड़ी हैं। वह एक ईमानदार इंसान हैं और उन्हें स्वयं पता होगा कि उन्होंने सीमाएं लांघी हैं या नहीं।

उन्होंने कहा, मैं पूरी तरह उनके साथ हूं। जब तथ्य सामने आएंगे, तब वह वही करेंगे, जो इस परिस्थिति में सही होगा। मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। मैं बेन को तब से जानता हूं, जब वह 15 वर्ष के थे।हार्मिसन ने टीम प्रबंधन से खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, इस समय मेरी सबसे बड़ी चिंता यह है कि गस एटकिंसन और स्टोक्स को पूरा सहयोग और संरक्षण मिले। टीम की जिम्मेदारी है कि उनके मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाए।

RELATED ARTICLES

जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पंड्या

मुल्लांपुर । भारत के आॅलराउंडर हार्दिक पंड्या खेलने की स्वीकृति मिलने के कुछ घंटे बाद बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की...

जाह्नवी कपूर की हॉरर जॉनर में एंट्री की तैयारी, राही अनिल बर्वे संग नई फिल्म पर बातचीत तेज

मुंबई। जाह्नवी कपूर अपने करियर के एक दिलचस्प मोड़ पर नजर आ रही हैं। लगातार अलग-अलग तरह के किरदारों में खुद को साबित कर...

मालवीय नगर अग्निकांड : लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं की जांच तेज

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग की जांच कर रही...

चीन का ‘एथनिक यूनिटी’ कानून तिब्बती पहचान को खत्म करने की कोशिश: पेनपा सेरिंग

नयी दिल्ली। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के सिक्योंग (प्रमुख) पेनपा सेरिंग ने आरोप लगाया कि चीन के नए ‘एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस प्रमोशन लॉ’...

इजराइल को रक्षा और सैन्य ताकत के रूप में देखते हैं भारत के ‘जेन-ज़ेड’ युवा: सर्वेक्षण

नयी दिल्ली। भारत के शहरी ‘जेन-जेड’ युवाओं पर किए गए एक नए सर्वेक्षण में पाया गया है कि लगभग आधे प्रतिभागी इजराइल को मुख्य...

उपराष्ट्रपति ने निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे कार्यकाल के लिए मोदी को बधाई दी

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को...