back to top

मालवीय नगर अग्निकांड : लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा मानकों में अनियमितताओं की जांच तेज

नयी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक बेड एंड ब्रेकफास्ट (बी एंड बी) प्रतिष्ठान में लगी भीषण आग की जांच कर रही पुलिस को नए तथ्य मिले हैं और अब वह लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया, संचालन व्यवस्था तथा अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में संभावित अनियमितताओं की जांच कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।नए तथ्य तीन जून को हौज रानी स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ बी एंड बी में लगी आग के मामले में गिरफ्तार होटल मालिक लवकेश बजाज और लेखाकार जय मिश्रा से पूछताछ के दौरान सामने आए। इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गई थी।

पूछताछ के दौरान मिश्रा ने जांचकर्ताओं को बताया कि बजाज के कहने पर उन्होंने बी एंड बी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अपने व्यक्तिगत दस्तावेज उपलब्ध कराए थे, जबकि आवेदन प्रक्रिया का संचालन होटल मालिक ने किया था।इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि जब भवन और प्रतिष्ठान का वास्तविक स्वामित्व कथित तौर पर बजाज के पास था, तब लाइसेंस एक कर्मचारी के नाम पर कैसे प्राप्त किया गया।सूत्रों के अनुसार, पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लाइसेंस स्वीकृति प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता या मिलीभगत तो नहीं हुई।

जांचकर्ताओं ने पाया कि बजाज और मिश्रा के बयान काफी हद तक एक जैसे हैं। अब इन बयानों का मिलान जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्यों से किया जा रहा है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मिश्रा करीब एक दशक से बजाज के साथ लेखाकार के रूप में कार्यरत थे और उन्हें उनके सबसे भरोसेमंद कर्मचारियों में माना जाता था। उनकी मासिक तन्ख्वाह लगभग 35,000 रुपये बताई गई है।जांच में यह भी पता चला कि होटल के दैनिक संचालन का ज्यादातर नियंत्रण मिश्रा के हाथ में था और वह दोनों पालियों की निगरानी, कर्मचारियों की तैनाती और ड्यूटी रोस्टर तैयार करने, अतिथियों से संबंधित अभिलेखों के रखरखाव तथा प्रशासनिक कार्यों की देखरेख करते थे।

सूत्रों के मुताबिक, मिश्रा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की निगरानी, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों के रखरखाव और प्रतिष्ठान से जुड़े विभिन्न कानूनी एवं परिचालन संबंधी कार्यों की भी देखरेख करते थे।अतिथि रजिस्टर, पहचान संबंधी अभिलेख, लाइसेंस दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने दावा किया कि सभी दस्तावेज होटल में सुरक्षित रखे गए थे, लेकिन आग में पूरी तरह नष्ट हो गए।हालांकि, पुलिस इस दावे का स्वतंत्र सत्यापन करने में जुटी है। जांचकर्ता विभिन्न सरकारी विभागों, ऑनलाइन पोर्टलों और संबंधित एजेंसियों से अभिलेख एकत्र कर होटल के दस्तावेजी इतिहास को फिर से तैयार करने और जवाबदेही तय करने का प्रयास कर रहे हैं।

जांच में यह भी पुष्टि हुई है कि आग लगने के दौरान मिश्रा मौके पर मौजूद थे। जांचकर्ताओं के अनुसार, आग की सूचना मिलने के बाद वह सुबह करीब 9:30 बजे होटल पहुंचे, उस समय दमकल विभाग के कर्मी बचाव और आग बुझाने का अभियान चला रहे थे।सूत्रों ने बताया कि मिश्रा कुछ समय तक घटनास्थल पर रहे और बाद में वहां से चले गए। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर बसों और मेट्रो से शहर के विभिन्न हिस्सों में यात्रा की तथा खबरों और सोशल मीडिया के जरिए घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने घटनास्थल क्यों छोड़ा और जांचकर्ताओं से दूर रहने के दौरान उनकी गतिविधियां क्या थीं। राष्ट्रीय राजधानी में हाल के वर्षों की सबसे भीषण होटल आग की घटनाओं मेंसे एक, तीन जून के इस अग्निकांड में 21 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।जांच फिलहाल कथित लापरवाही, अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन तथा प्रतिष्ठान के लाइसेंस और संचालन संबंधी संभावित चूकों पर केंद्रित है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...